कैंसर से 'पानसिंह तोमर' के एक्टर की ऐसी हो गई थी हालत, हुई मौत
'बैंडिट क्वीन'(1995), 'स्लमडॉग मिलियनेयर' (2009), 'पीपली लाइव'(2010), 'पान सिंह तोमर' (2012) और 'जॉली एलएलबी' (2013) जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर सीताराम पांचाल का निधन हो गया है।
वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। बता दें कि सीताराम को फेंफडों और किडनी का कैंसर था। वे अपनी फैमिली में अकेले कमाने वाले मेंबर थे। मदद के सोशल मीडिया पर चलाया था कैम्पेन
बीते दिनों सोशल मीडिया पर उनकी मदद के लिए एक कैम्पेन भी चलाया गया था। केतन दीक्षित केडी नाम की प्रोफाइल से सीताराम की एक फोटो शेयर की गई थी और लोगों से मदद की गुहार लगाई गई थी।
उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि आज सुबह करीब 7:45 बजे अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांसे लीं। सीताराम पांचाल पिछले कई महीनों से बिस्तर पर थे। उन्हें करीब तीन साल पहले कैंसर होने के बारे में पता चला था। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था लेकिन बाद में इलाज कराने के लिए उनके पास पैसे भी नहीं बचे थे।


Post a Comment