Header Ads

क्या आप यकीन करेंगे ये कैमरे से खींची फोटो नहीं, ब्रश से बनाई पेंटिंग्स हैं?


कुछ पेंटिंग्स एकदम असली लगती हैं। यकीन नहीं होता कि उन्हें कलर और ब्रश से बनाया गया है। लगता है कि वह कैमरे से खींची गई तस्वीर है। फाइन आर्ट्स में इसे फोटोरियलिज्म कहा जाता है। यानी आम भाषा में कहें, तो ऐसी पेंटिंग्स बनाने की कला, जिसे देखकर फोटोग्राफ होने का भ्रम हो। इसी से संबंधित है हाइपररियलिज्म। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी ही कुछ अद्‌भुत पेंटिंग्स

-हाइपररियलिज्म और भी ऊंचे दर्जे की पेंटिंग है, जो हाई रिजॉल्युशन फोटोग्राफ होने का अहसास कराती है। इसमें हरएक डिटेल पर ध्यान दिया जाता है।

-ये तस्वीरें कैसी होती हैं, इसे शब्दों में बयां कर पाना शायद संभव न हो। हाइपररियलिज्म पेंटिंग्स को देखकर ही जाना जा सकता है।

-ये कंटेम्पररी आर्ट है। इनकी असलियत जानने के लिए दोबारा गौर से देखने की जरूरत पड़ती है। हाइपररियलिस्टिक फोटो में फील्ड की डेप्थ, पर्सपेक्टिव, फोकस, सबकुछ रियल फोटोग्राफ की तरह होता है।

-ऊपर की पेंटिंग सिमोन हेनेसी की बनाई हुई है। 1973 में बर्मिंघम, ब्रिटेन जन्मे सिमाेन हाइपररियलिस्टिक आर्ट के क्षेत्र में जाना-माना नाम हैं।