अब मुंबई पहुंचा चोटी कटवा, घर में सो रही ननद और भौजाई की चोटी काटी
महिलाओं की चोटी काटे जाने का सिलसिला राजस्थान के गांवों से शुरू होकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश ,दिल्ली में फैलते हुए अब मुंबई तक पहुंचा है। ठाणे के भिवंडी के कसारअली गांव में रहने वाली ननद और भौजाई के बाल देर रात काटने से इलाके की महिलाओं में घबराहट फैली है। चोटी काटी गई महिलाओं के परिवार वालों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
भिवंडी के कसार अली इलाके में रहने वाले कुरैशी परिवार की परिया कुरैशी (24) और उसकी भौजाई महेक कुरैशी। देर रात घर में सो रही थी।
-कल देर रात उनकी चोटियां किसी अज्ञात शख्स ने घर में घुसकर काटी। इसकी खबर सुबह फैलने पर महिलाओं की भीड़ उनके घर पहुंची।
-इस मामले में महिला के घर वालों ने स्थानीय पार्षद के साथ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित महिला के मुताबिक रात में जब वह अपने पति के साथ सो रही थी, तभी
रात में अचानक महसूस हुआ कि कोई मेरे पीछे। जैसे ही उठी तो तो देखी जमीन पर मेले बाल कटे पड़े थे। एक घंटे बाद ननद महेक का बाल कटे पड़े थे।
एसीपी नरेश मेघराजानी के ने कहा कि, चोटी काटी जाने की अफवाहे फैलायी जा रही है। जिस तरह राजस्थान दिल्ली यूपी में अफवाहे फैल रही है।
-लोक मीडिया में छाने के लिए झूठी अफवाहे फैला रहे हैं। फिर पुलिस ने अपने लेवल पर जांच शुरु कर दी है।

Post a Comment