Header Ads

चार दिन से लापता बच्चा गहरे कुएं में मिला, फिर सामने आईं ये कहानियां


चार दिन से लापता एक बच्चा घर के पास ही एक कुएं में रहस्यमय तरीके से मिला। पुलिस अब इस अपरहण का राज सुलझाने में लगी है।

तीन साल का एक बच्चा अपने घर से गायब हो गया। चार दिन बाह घर के पास ही एक कुएं के भीतर रहस्यमय परिस्थितियों में मिला। कुछ लोग इसे तांत्रिक क्रिया से जोड़ रहे हैं, वहीं बच्चे का कहना है कि उसे घर में छिपाकर रखा गया था। उधर पुलिस का दावा है कि उसके दबाव के कारण बदमाश छोड़कर चले गए। यह है मामला


-दतिया के भांडेर कस्बे में राजेश कुशवाह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका 3 साल का बेटा युवराज 4 अगस्त को गायब हो गया। इसकी रिपोर्ट उन्होंने पुलिस में दर्ज करा दी।
-राजेश कुशवाह भाजपा से जुड़ा है, जिसके कारण पुलिस भी सक्रिय हो गई। तीन थानों की पुलिस उसे खोजने में लग गई। मंगलवार 8 अगस्त की शाम को युवराज मिल गया।

कुएं के भीतर मिला युवराज

-युवराज घर से 100 मीटर दूर एक कुएं के भीतर मिला। यह कुआं करीब 60 फीट गहरा है। जब युवराज को कुएं से निकाला गया तो वह आधा पानी में था और गर्दन बाहर निकली हुई थी।
-कुछ लोगों का कहना था कि उसके साथ तांत्रिक क्रिया की जा रही थी, जिसके कारण उसका अपहरण किया गया। यह अपहरण किसने किया, इसका पता नहीं चला।

युवराज के पिता जताया तंत्र का संदेह

-युवराज के पिता राजेश ने कई लोगों पर अपहरण का संदेह जता दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो पाया कि युवराज को कुछ देर पहले ही कुएं में उतारा गया था।

-यदि वह चार दिन कुएं में रहता था पानी से हाथ-पांव गल जाते और जिंदा बचना मुश्किल था। वैसे पुलिस का कहना है कि युवराज का अपहरण किया था, लेकिन पुलिस का दबाव देखकर बदमाश उसे छोड़ गए।

बच्चे ने बताई ये कहानी

-अपह्त हुए बच्चे ने पूरा मामला ही उलट देने वाली बात कही। युवराज का कहना था कि वह तो घर में ही था, और बड़ी मम्मी ने उसे कुएं में उतारा था। इससे मामले में संदेह और गहरा गया है।
-पुलिस भी हैरत में है कि युवराज के गायब होने की हर कोई अलग-अलग कहानी बता रहा है। यदि गायब हुए बच्चे पर विश्वास किया जाए तो उसका कहना है कि वह घर में रहा।

अपहरण का मामला गहराया

-इससे सवाल यही उठ रहा है कि युवराज के पिता राजेश कुशवाह अपहरण की कहानी क्यों कह रहे हैं। उन्होंने एक पड़ोसी पर भी संदेह व्यक्त किया है, जो तंत्र-मंत्र करता है। फिलहाल इस मामले की सभी पहलुओं से पुलिस जांच कर रही है।