Header Ads

इस एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना के साथ दिए थे बोल्ड सीन, सौतेले पिता ने की थी हत्या


पाकिस्‍तान मूल की एक्ट्रेस लैला खान उस वक्‍त सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने राजेश खन्‍ना के साथ बोल्‍ड सीन दिए थे। 2008 में आई फिल्म 'वफा : अ डेडली लव स्टोरी' में लैला ने राजेश खन्ना के साथ एक गाने 'सरगर्मियां' के दौरान जमकर इंटीमेट सीन्स दिए थे।

खुद से दोगुनी उम्र के सीनियर एक्टर के साथ बोल्ड सीन देकर लैला ने जबरदस्त पब्लिसिटी पाई थी। हालांकि जनवरी, 2012 में सौतेले पिता परवेज इकबाल टाक ने लैला की हत्या कर दी थी।
फैमिली संग अचानक गायब हो गई थी लैला


- मुंबई में अपना करियर बनाने आई एक्ट्रेस लैला खान फरवरी 2012 में रहस्यमय ढंग से फैमिली समेत समेत गायब हो गई थी।

- लैला खान मां शेलिना, बड़ी बहन हशमीना, जुड़वां भाई बहन इमरान और जारा और चचेरी बहन रेशमा के साथ मुंबई के नजदीक स्थित इगतपुरी में अपने फॉर्महाउस पर छुट्टी बिताने के लिए 30 जनवरी 2012 को निकलीं थीं।

लापता होने के 10 दिन पहले लैला की मां सेलिना ने अपनी बहन से बताया था कि वो चंडीगढ़ में है। लेकिन बाद में पूरा परिवार लापता हो गया।