इस एक्ट्रेस के घर हुई चोरी तो तंग आकर बेच दिया करोड़ों का घर
एक्ट्रेस और रियलिटी स्टार केंडल जेनर अपना हॉलीवुड हिल्स मैन्शन बेच रही हैं। इसी साल मार्च में उनके घर से तकरीबन 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी चोरी हो गई थी।
घर से हुई ज्वेलरी चोरी के कारण वे काफी परेशान थी और इसी वजह से उन्होंने घर बेचने का फैसला किया है। हालांकि, इस चोरी की रिपोर्ट उन्होंने की थी, लेकिन अभी तक चोरी करने वाले को कोई पता नहीं चल पाया है। 41 करोड़ में खरीदा था मैन्शन
केंडल ने ये मैन्शन 41 करोड़ रुपए में खरीदा था। रिपोर्ट्स की मानें तो अभी ये बात साफ नहीं हो पाई हैं कि ये घर किसने और कितने में खरीदा है। बता दें कि 4,800 स्क्वेयर फीट एरिया में फैला ये मैन्शन विंटेज स्टाइल का है। उन्होंने ये मेंशन जॉन क्रासिंस्की और एमिली ब्लंट से जून 2016 में खरीदा था। मैन्शन में लग्जरी 6 बेडरूम और 5 बाथरूम हैं।
मैन्शन के सभी रूम को अलग-अलग स्टाइल में डेकोरेट किया गया है। कमरों में डिफरेंट स्टाइल के सोफे हैं। ज्यादातर सोफों का कलर व्हाइट हैं। वुडन फ्लोर है और लिविंग रूम में फायर प्लेस। घर के कैम्पस में बड़ा-सा पुल। साथ ही बैठेने के लिए भी स्पेशल स्पेस है। पुल के पास सीटिंग चेयर और विंटेज स्टाइल की कुर्सियों के साथ सोफे भी हैं।
मैन्शन में मॉडर्न किचन है, जिसमें सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। किचन में व्हाइट कैबिनेट और सेंटर टेबल हैं। साथ ही, यहां से बाहर का व्यू देखने के लिए स्पेशल विंडो हैं। 10 सीटर वुडन डाइनिंग टेबल है।
इसके चेयर के कवर व्हाइट कलर के हैं। मैन्शन के आउट साइड एरिया में भी लंच और डिनर के लिए स्पेशल विंटेज स्टाइल की टेबल हैं। एक बेहतरीन बार रूम है।


Post a Comment