Header Ads

गलत नीयत से छूते ही बजने लग जाएगी ये ब्रा, भारतीय वैज्ञानिक ने रेप से बचाने के लिए बनाई ये ब्रा


रेप और यौन शोषण की घटनाओं से महिलाओं को बचाने के लिए और मौके पर ही उन्‍हें तुरंत मदद मिल जाए, इसलिए भारतीय साइंटिस्ट ने एक ऐसा ब्रा तैयार किया है जो महिलाओं को रेप जैसी वारदातों से बचाएगी। भारतीय वैज्ञानिक मनीषा मोहन ने सेंसर लगे एक ब्रा का निर्माण किया है।

इस ब्रा को बलपूर्वक हटाने की कोशिश करने पर या फिर खोलने की कोशिश पर ये तेज आवाज निकालेगा, ताकि आसपास मौजूद लोग उसे सुनकर महिला की मदद के लिए पहुंच सके।

 नुकीली सी दिखने वाली बुलेट ब्रा, कभी 40 के दशक में महिलाओं के लिए था फैशन स्‍टेटमेंट


मनीषा मोहन ने ऐसा ऐसे अंडरगारमेंट तैयार किया है, जिसमें स्टीकर की तरह का प्रवाहशील स्तर और हाइड्रोशील जेल लगा है। जैसी ही कोई इस हाइड्रोशील जेल लगे ब्रा को बलपूर्वक खींचने की कोशिश करेगा ये लेयर एक्टिव हो जाएगा।

 ये फौरन ही यूजर के फोन पर एक अलर्ट भेजेगा। ब्लूटूथ सिग्नल की मदद से यूजर के फोन पर अलर्ट भेजा जाएगा। इसके साथ ही उससे तेज आवाजें आने लगेगी, ताकि आसपास के लोगों को पता चल सके।

ऐसे काम करेगा सेंशर इसके अलावा वो मुश्किल में फंसी महिला के दोस्तों और संबंधियों को फोन पर फौरन अलर्ट भेज देगा।

दोस्तों के साथ-साथ इमरजेंसी नंबर पर फौरन महिला के मुश्किल में होने की सूचना मिल जाएगी। अगर 30 सेंकेड के अंदर यूजर प्रतिक्रिया नहीं देता तो उसके फोन पर रिकॉडेड फोन कॉल और संदेश भेजा जाएगा।

आपको बता दें कि एमआईटी अमेरिका से जुड़ी मनीषा ने इससे पहले भी एक ऐसा ब्रा बनाया था, जो रेप की कोशिश करने पर आरोपी को बिजली का झटका लगाता है।

 उस ब्रा में इलेक्ट्रिक सेंसर्स लगे हैं जो केवल उसी समय एक्टिव होते हैं जब इस पर अबनॉर्मल प्रेशर पड़ता है।