नुकीली सी दिखने वाली बुलेट ब्रा, कभी 40 के दशक में महिलाओं के लिए था फैशन स्टेटमेंट
क्या आपने कभी बुलेट ब्रा के बारे में सुना हैं? आप सोच रहे हैं होंगे कि यह कैसे ब्रा होती है? दरअसल 1940 और 1950 में महिलाएं शरीर को सुडौल बनाएं रखने के लिए और स्तनों के उभार को बनाए रखने के लिए बुलेट शेप की ब्रा पहना करती थी।
इस ब्रा को पहनते हीं स्तनों का उभार बुलेट (बंदूक की गोली की तरह ) की शेप की तरह बन जाता था। इसलिए इसे बुलेट ब्रा कहा जाता था। उस जमाने में कई फेमस हॉलीवुड हस्तियां, वर्किंग वीमन और मॉडल्स सुडौल और उभरे हुए स्तन दिखाने के लिए बुलेट ब्रा पहना करती थी।
40 के दशक में बुलेट ब्रा चलन में आया था, 50 के दशक के बाद यह ट्रेंड कहीं गायब हो गया था। इसके बाद 90 के दशक में इसका फैशन फिर से वापस आया।
1999 में What Katie Did नाम की Lingerie बनाने वाली कंपनी इसे वापस लेकर आई। 90 के दशक में मशहूर सिंगर मेडोना भी अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान डिजाइनर जीन पॉल गॉल्टि्यर का डिजाइन किया हुआ बुलेट ब्रा था।
आइए हम आपको उस जमाने में हुए एक बुलेट ब्रा लिंग्जरीज फोटोशूट की तस्वीरे दिखातें है जिससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि कैसे महिलाएं घर, दफ्तर और बाहर जाते समय कैसे सुंदर और सुडौल दिखने के लिए बुलेट ब्रा पहना करती थी।
महिलाएं बुलेट ब्रा को उस जमाने में फैशन से जोड़कर देखते थी। इसलिए महिलाओं ने इसे अपने राेजमर्रा के फैशन में इसे शामिल कर दिया था।
वर्किंग वीमन उस जमाने में भी अपने शरीर को लेकर काफी अवेयर हुआ करती थी। चाहे वो मॉडल हो या ऑफिस जाने वाली कोई महिला सभी उस जमाने में इस ब्रा को पहनना पसंद करती थी
40 के दशक में बहुत जल्दी ये ट्रेंड महिलाओं के बीच फेमस हो गया था। महिलाएं इसे हर तरह की ड्रेस में पहनना पसंद करती थी।
बुलेट की शेप की तरह दिखने की वजह से इसे बुलेट ब्रा कहा जाता था। इसकी नुकीली शेप की वजह से स्तन का उभार भी नुकीला दिखता था।
हॉलीवुड की एक्ट्रेस और मॉडल्स के बीच भी यह ट्रेंड काफी प्रचलित था। उस जमाने की एक्ट्रेस और मॉडल्स नुकीले उभार के लिए इसे पहना करती थी।
महिलाएं अपने स्तनों के उभार दिखाने के लिए इस ब्रा का इस्तेमाल किया करती थी। उस समय के फैशन में बुलेट ब्रा काफी छाया हुआ था।
50 के दशक तक आते आते हालांकि लोगों के बीच इस ट्रेंड की लोकप्रियता कम होने लगी थी। यहां से ब्रा और अंतवस्त्र को लेकर कई पैटर्न मार्केट में मिलने लगे थे।
यह ब्रा 40 के दशक में लोकप्रिय होने की वजह से विंटेज फैशन का हिस्सा बन गया। इसके बाद यह फैशन 90 के दशक में फिर से लौटकर आया। मर्लिन मुनरो से लेकर 1999 में मेडोना तक बुलेट ब्रा को अपने फैशन में शामिल कर चुकी हैं।
बुलेट ब्रा का फैशन न सिर्फ हॉलीवुड तक सीमित था बल्कि बॉलीवुड में भी 50 के दशक के आसपास इसका फैशन बॉलीवुड मूवीज में देखना को मिलता है। कई पुरानी क्लासिक मूवीज की एक्ट्रेस ने अच्छे उभारो और सुडौल दिखने के लिए इस ब्रा का उपयोग किया हैं।


Post a Comment