नवाज ने यहां से शुरू किया था करियर, कहा- इंटीमेट सीन्स देख पत्नी थी नाराज
बॉलीवुड के किलर बॉय बन चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुजरात के बडोदरा में गुजराती नाटक ‘थैंक यू मिस्टर ग्लैड’ और ‘महानिर्माण’ से थिएटर की शुरुआत की थी। गुरुवार को 12 साल बाद वे फिर गुजरात के सूरत पहुंचे थे। यहां उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में रंगभेद आम बात है। इंटीमेट सीन्स देखकर पत्नी हो जाती है नाराज...
- नवाजुद्दीन सिद्धीकी की 25 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘बाबुमोशाय बंदूकबाज’ की टीम गुरुवार को सूरत में थी।
- वीआर मॉल के आइनॉक्स के थिएटर में जब फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया तो नवाजुद्दीन को देखकर उनके फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के किरदार की याद ताजा हो गई।
- इस फिल्म में नवाजुद्दीन कॉन्ट्रेक्ट किलर के किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में नवाजुद्दीन ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह यमराज के लिए आउटसॉर्सिंग करते हैं।
- फिल्म के इस डायलॉग से ही इस बात का अंदाजा लग जाता है कि फिल्म में खूब खून खराबा देखने को मिलेगा। ट्रेलर में नवाजुद्दीन का देशी रोमांटिक स्टाइल भी बेहतरीन है।
फिल्म की कहानी नवाजुद्दीन और दूसरे कॉन्ट्रेक्ट किलर के साथ तय हुई एक शर्त के इर्द गिर्द घूमती है। दोनों किलर्स को तीन लोगों को मारने का कॉन्ट्रेक्ट मिलता है।
- नवाजुद्दीन दूसरे किलर को कहता है कि जिसने तीन में से दो लोगों को पहले मार दिया उसे तीनों को मारने के पूरे पैसे मिलेंगे और जो हार गया वो ये धंधा छोड़ देगा।
- ट्रेलर में शानदार एक्ट्रेस दिव्या दत्ता की एंट्री फिल्म में एक नए ट्विस्ट की ओर इशारा करती है। इस फिल्म को डायरेक्शन किया है कुशन नंदी ने।
- फिल्म में दिव्या दत्ता के अलावा बंगाली एक्ट्रेस बिदिता बाग भी अहम किरदार अदा कर रही हैं।
फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही मॉडल टर्न एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म की स्टोरी की हिसाब से फिल्म में कई इंटीमेट सीन्स थे।
- जो मुझे मुश्किल लग रहे थे लेकिन नवाजुद्दीन के हंसमुख और सहज व्यक्तित्व ने मेरे लिए काम आसान कर दिया। मुझे ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
- बता दें कि बिदिता से पहले यह किरदार मशहुर बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह कर रहीं थीं। जिन्होंने इंटीमेट सीन्स के कारण यह फिल्म छोड़ दी थी।

Post a Comment