बोल्ड सीन्स से चर्चा में आई थी ये एक्ट्रेस, ऐश्वर्या के साथ कर चुकी है काम
अपनी पहली फिल्म कामसूत्र में बोल्ड सीन्स देकर चर्चा का विषय बनी थी एक्ट्रेस इंदिरा अय्यर।
इंदिरा अय्यर... ये है बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम, जिसे शायद कम ही लोग जानते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बाद अब इंदिरा हॉलीवुड में बिजी है।
इन दिनों वे अमेरिका ड्रामा सीरिज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में नजर आ रही हैं। बता दें कि इंदिरा ने अपनी डेब्यू फिल्म 'कामसूत्र- ए टेल ऑफ लव' में बेहद बोल्ड सीन्स दिए थे।
ये फिल्म 1996 में आई थी। फर्स्ट फिल्म में बोल्ड सीन्स देने की वजह से इंदिरा सुर्खियों में आ गई थीं। वे ऐश्वर्या राय के साथ भी स्क्रीन कर चुकी हैं।'गेम ऑफ थ्रोन्स' में भी दिए कई न्यूड सीन्स...
हॉलीवुड के फेमस टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में इंदिरा 2014 से अभियन कर रही हैं। वे इस शो में इलारिया सेंड का किरदार निभा रही हैं।
इस शो में भी इंदिरा ने काफी न्यूड सीन्स दिए हैं। यही वजह है कि वे इन दिनों का चर्चा का विषय बनीं हुई हैं। इस सीरिज को क्रिएट किया है डेविड बेनियफ और डीबी वेइस ने। ये इस शो का सातवां सीजन हैं जो 27 अगस्त तक चलेगा।
इंदिरा अपनी बोल्डनेस के लिए काफी मशहूर हैं। 43 साल की इंदिरा ने अपने करियर की शुरुआत 1996 'कामसूत्रः ए टेल ऑफ लव' से की थी।
कुछ बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड की तरफ रुख किया। अब इंदिरा सिर्फ हॉलीवुड फिल्म्स में ही नजर आती हैं।
उन्होंने 'क्लेंसी चिकन' (1997), 'सिक्थ हैप्पीनेस' (1997), 'जिन्हा' (1998), 'मैड डॉग' (2002), 'रोवर्स रिटर्न' (2004), 'मिडस्केप' (2013), 'उना' (2016) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।
इंदिरा ने गुरिंदर चड्ढा की फिल्म 'ब्राइड एंड प्रिज्युडिस' (2004) फिल्म में भी काम किया है। इस फिल्म में वे ऐश्वर्या राय के साथ नजर आईं थीं।
लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सुर्खियां 'कामसूत्र' से मिली। खबरों की मानें तो इसी फिल्म का एक बोल्ड सीन लीक होने पर खूब बवाल मचा था।
बता दें कि इंदिरा का जन्म यूके में हुआ है। उनके पिता इंडियन और मां स्विज थी। इंदिरा म्यूजिक यूथ थिएटर कंपनी की मेंबर थी और उन्होंने लंदन से ग्रैजुएशन किया है।
फिल्मों के अलावा इंदिरा ने कई टीवी सीरीज में भी काम किया है। इंदिरा 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के साथ साल 2014 से जुड़ी हुई हैं।
उन्होंने टीवी शो 'क्रूशियल टेल्स' (1996), 'अटैचमेंट' (2001), 'एरिना' (2010), 'रॉकफेस' (2003), 'लव सूप' (2005), 'ब्रोकन न्यूज' (2005), 'लिटिल ब्रिटेन' (2005), 'रोम' (2007), 'अदर पीपल्स चिल्ड्रन' (2000), सहित अन्य में काम किया है।
इंदिरा ने एक्टर कॉलिन टिरनी से शादी की है और उनकी एक बेटी एवलिन भी है। फिल्मों के अलावा इंदिरा मॉडलिंग भी करती हैं।


Post a Comment