नेहा धूपिया का हुआ एक्सीडेंट, हेल्प की बजाय लोग लेते रहे सेल्फी
हाल ही में नेहा धूपिया का चंडीगढ़ में कार एक्सीडेंट हो गया। दरअसल, नेहा चंडीगढ़ अपने ऑडियो पॉडकास्ट, 'No Filter Neha' के सेकंड सीजन प्रमोट करने के लिए गई थीं,
जब ये हादसा हुआ। नेहा अपनी कार से मुंबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट जा रही थीं और सोर्स की मानें तो उस वक्त उनकी कार बहुत तेजी में थी।
एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर इतना ट्रैफिक जाम लग गया था, कि नेहा वहां तकरीबन एक घंटे तक फंसी रहीं। हालांकि, नेहा को बहुत ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन उन्हें थोड़ा बहुत शोल्डर पेन है। वहीं, उनकी टीम के लोगों भी पूरी तरह सुरक्षित है।
लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि वहां मौजूद लोग हेल्प करने के बजाए उनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने में ज्यादा इंटरेस्टेड थे। लोगों के बर्ताव से नेहा काफी आहत हुई हैं।


Post a Comment