Header Ads

बहन की लाश के पास चीख रहा था भाई, मां की हालत देख सहम गए बच्चे


शाजापुर में सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला रक्षाबंधन के बाद भाई के साथ बाइक से अपने ससुराल वापस जा रही थी। इसी दौरान ट्रक की टक्कर से महिला उछलकर पहियों के नीचे आ गई। बहन को क्षत-विक्षिप्त देख बदहवास भाई बस यही कहता रहा कि भगवान बहन की जगह उसे उठा लेता। हादसा इतना वीभत्स था कि वहां खड़े कई लोगों ने आंखें बंद कर लीं।


- मिली जानकारी अनुसार जितेंद्र मीणा निवासी रंथभंवर अपनी बहन ममता को लेकर कानड़ क्षेत्र के ग्राम नानूखेड़ी छोड़ने जा रहा था। शाजापुर के राजराजेश्वरी माता मंदिर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे से क्षत-विक्षिप्त शव को देख महिला के दो मासूम बच्चे सहम गए और भाई भी बदहवास हो गया।

दुर्घटना इतनी वीभत्स थी कि वहां खड़े कई लोगों के बुरे हाल हो गए। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान एबी रोड पर आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। टक्कर लगते ही ममता हवा में उछलते हुए ट्रक के सामने जा गिरी। ट्रक की गति तेज होने से पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।

- हादसे के बाद क्षत-विक्षिप्त शव को देख महिला के दो मासूम बच्चे सहम गए और भाई भी बदहवास हो गया। दुर्घटना इतनी वीभत्स थी कि वहां खड़े कई लोगों के बुरे हाल हो गए कुछ ने तो अपनी आंखें तक बंद कर लीं।

दुर्घटना के बाद बदहवास जितेंद्र बस यही कहता रहा कि बहन के बदले भगवान उसकी जान ले लेता, इन मासूमों का अब क्या होगा। ममता के बेटा कृष्णा की तुतलाती जबान में बार-बार मां के पास जाने की रट सुन सभी का दिल फटा जा रहा था।

- दो वर्षीय निक्की तो कुछ समझ नहीं पा रही थी कि उसकी मां उससे बात क्यों नहीं कर रही। लोगों ने दोनों बच्चों व जितेंद्र को संभाला। इधर, मौके पर पहुंचे ट्रैफिक प्रभारी पीके व्यास और अन्य पुलिस कर्मियों ने शव को जिला अस्पताल पहुंचा। यहां बहन की मौत का दोषी खुद को मानते हुए जितेंद्र के अांसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।