Header Ads

शादी के बाद कुत्तों से कटवाता था पति, अब कोर्ट में निकले इस शूटर के आंसू


नेशनल शूटर तारा शाहदेव ने रांची फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दायर की है। बुधवार को फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज सीपी अस्थाना की कोर्ट में तारा के तलाक से संबंधित मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद जब तारा शाहदेव बाहर निकली तो उनकी आंखू में आंसू देखे गए। पति के साथ रहने से किया इनकार

- कोर्ट में उपस्थित तारा के पति रकीबुल हसन उर्फ रंजीत सिंह कोहली ने कहा कि तारा मेरी पत्नी है और मैं उसके साथ संबंध रखना चाहता हूं। इसलिए तलाक की कहीं बात ही नहीं हो सकती।

- कोहली ने कोर्ट को बताया कि अभी उसके ऊपर आपराधिक मामले चल रहे हैं। इसलिए तलाक से संबंधित मामले को तत्काल स्थगित रखा जाए।

- लेकिन तारा ने कोर्ट में साफ कह दिया कि रकीबुल से वह किसी तरह की कोई संबंध नहीं करना चाहती है। उसे हर हालत में तलाक चाहिए।

- यह सुनने के बाद कोर्ट ने इस मामले में रकीबुल की दलील को खारिज करते हुए मामले की सुनवाई करने की इजाजत दे दी। अब दोनों पक्षों की गवाही होगी। तारा शाहदेव की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वकील राकेश मुद्गल ने पक्ष रखा।

शूटिंग प्रैक्टिस में किया था प्रपोज, बाद में सामने आई पति की असलियत

- नेशनल शूटर तारा शाहदेव 2014 में रकीबुल के संपर्क में आईं थीं। तारा शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस के लिए जाया करती थी, वहीं रकीबुल ने उसे सबके सामने पसंद करने व शादी का प्रस्ताव दिया था।

- इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। 9 जुलाई 2014 को पति रकीबुल ने 20-25 मौलवियों को घर बुलाया और उस पर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। जब तारा ने धर्म बदलने से मना किया तो उसे पहले पीटा और कुत्ते से कटवा दिया था।