जब अमृता सिंह की वजह से आपस में भिड़ गए थे विनोद खन्ना और धर्मेंद्र
बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र अपने दमदार डायलॉग और एक्शन के लिए जाने जाते थे। धर्म पाजी ने अपनी फिल्मों में कई ऐसे डायलॉग बोले हैं जो आज भी फैंस की जुबां पर है।
वह जितने डेशिंग और हॉट पर्दे पर नजर आते थे उनकी पर्सनल लाइफ भी कुछ ऐसी ही थी।
बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र अपने दमदार डायलॉग और एक्शन के लिए जाने जाते थे। धर्म पाजी ने अपनी फिल्मों में कई ऐसे डायलॉग बोले हैं जो आज भी फैंस की जुबां पर है।
वह जितने डेशिंग और हॉट पर्दे पर नजर आते थे उनकी पर्सनल लाइफ भी कुछ ऐसी ही थी। एक दौर वो था जब धर्मेंद्र शाम होते ही बोतल खोलकर बैठ जाते थे।
एक बार जब वह किसी को अपने साथ बैठने के लिए कह देते तो शायद ही कोई उनको मना करने की हिम्मत जुटा पाता था। कई बार धर्मेंद्र नशे में दूसरों की बेइज्जती कर देते थे। उनके इस शौक का खामियाजा कई स्टार भुगत चुके हैं।
ऐसा ही एक हादसा विनोद खन्ना और उनके बीच हुआ था। बॉलीवुड में ‘मेरा गाँव मेरा देश’ से अपनी फिल्मा सफर करने वाले विनोद खन्ना के इस फिल्म के लीड एक्टर धर्मेंद्र थे।
फिल्म के शूटिंग के दौरान इन दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती हो गई और दोनों अक्सर साथ-साथ ही देखे जाने लगे।
धर्मेंद्र ने विनोद खन्ना को उनके करियर को ऊपर लाने में काफी सपोर्ट किया। यही वजह थी कि विनोद खन्ना भी धर्मेंद्र को अपने बड़े भाई जैसे मानते थे और उनकी किसी बात को मना करने से पहले हजार दफा सोचा करते थे।
हालांकि पर्दे पर लोग धर्मेंद्र से ज्यादा विनोद खन्ना को अमिताभ बच्चन के साथ देखना पसंद करते थे। लेकिन फिल्म मुकद्दर का सिकंदर के बाद से विनोद खन्ना ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करना बंद कर दिया। इसके बाद से विनोद खन्ना की जोड़ी धर्मेंद्र के साथ कई फिल्मों में नजर आई।
धीरे-धीरे धर्मेंद्र और विनोद खन्ना की दोस्ती काफी पॉपुलर हो गई। एक दफा शाम में जब धर्मेंद्र ने विनोद खन्ना को अपने साथ बैठने के लिए बुलाया तो विनोद खन्ना ने आने से मना कर दिया। उस समय वह अमृता सिंह के साथ काफी बिजी थे।
अमृता सिंह और विनोद खन्ना की लव स्टोरी उन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही थी। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद रात को धर्म पाजी अक्सर महफिल लगाकर बैठ जाते। देर रात तक शराब का दौर चलता रहता।
इस दौर में विनोद खन्ना शामिल नहीं होते थे क्योंकि वह अक्सर अमृता सिंह के साथ पाए जाते थे।
एक बार विनोद खन्ना की इस आदत से धर्मेंद्र काफी गुस्सा हो गए और उन्होंने अमृता सिंह को काफी भला-बुरा कहना शुरू कर दिया।
पाजी को नशे में देख खन्ना ने बात को टालना ही बेहतर समझा लेकिन सुबह भी पाजी नहीं माने तो खन्ना को भी गुस्से में आ गए और अमृता के लिए धर्मेंद्र से लड़ पड़े।
लड़ाई इतनी बढ़ गई कि धर्मेंद्र ने गुस्से में आकर विनोद को धक्का दे दिया तो वहीं विनोद ने भी धर्मेंद्र का कॉलर पकड़ लिया। दो दोस्तों को इस तरह लड़ते देख वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए।


Post a Comment