Header Ads

जब रेप सीन करते समय राज बब्बर के छूट गए थे पसीने फिर जीनत अमान ने कराई थी रिहर्सल


यहां हम बात कर रहे हैं फिल्म इंसाफ का तराजू की। इस फिल्म में राज बब्बर को जीनत अमान का रेप करना था लेकिन वह इस सीन से पहले काफी नर्वस थे।

बॉलीवुड में यूं तो आपने कई फिल्मों में रेप सीन देखा होगा। 80 और 90 के दशक में तो आलम ये था कि हर फिल्म में एक रेप सीन जरूर डाला जाता था।

 मिथुन चक्रवती हो या अजय देवगन अक्सर उनकी फिल्में ऐसी ही होती थी जिसमें उनके किसी जानने वाले का विलेन रेप करता था और बाद में हीरो इसका बदला लेता था। लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं फिल्म इंसाफ का तराजू की।

 इस फिल्म में राज बब्बर को जीनत अमान का रेप करना था लेकिन वह इस सीन से पहले काफी नर्वस थे। इसके पीछे की वजह बिल्कुल साफ थी, राज बब्बर उन दिनों इंडस्ट्री में नए-नए आए थे और वह बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे।

 वहीं दूसरी तरफ जीनत अमान उस दौर की काफी पॉपुलर एक्ट्रेस थी। ऐसे में राज बब्बर को समझ नहीं आ रहा था कि वह उनके साथ इस सीन को कैसे शूट करें।

 बीआर चोपड़ा की इस फिल्म में जीनत अमान के साथ ये सीन शूट करते समय राज बब्बर पसीना-पसीना हो गए थे।

हालांकि जीनत काफी समय से फिल्मों में काम कर रही थी। वह इस बात को जान गई थी राज बब्बर इस सीन को करने से पहले घबराए हुए है

 इस वजह से उन्होंने सीन शूट करने से पहले काफी दफा उनके साथ रिहर्सल किया। जब राज बब्बर को अपने ऊपर थोड़ा विश्वास आया तो उन्होंने इस सीन को शूट किया।

बाद में राज बब्बर ने एक इंटरव्यू में कहा कि नेगेटिव रोल होने की वजह से इंसाफ का तराजू में मेरा रोल करने को कोई तैयार नहीं था। ऐसे रोल से ऐक्टर की इमेज खराब होती है। लेकिन जब चोपड़ा साहब ने कहा कि यह रोल आपको करना है तो मेरी खुशी का ठिकाना न रहा।

 मैं थिएटर का आदमी हूं, थिएटर में हम लोग वह रोल करते थे, और करते हैं, जो सेन्ट्रल रोल होता है। मुझे लगा इस फिल्म की पूरी कहानी इसी किरदार की वजह से है। लेकिन जब इनकी मां ने इस फिल्म को देखा था तो उन्होंने राज बब्बर से कहा था बेटा ऐसा रोल भूल से भी आगे मत करना।