Header Ads

12वीं तक पढ़ने में पंचर थे रणबीर कपूर, स्कर्ट में देखते थे टीचर की टांगें


यह रणबीर कपूर की शरारतों का नतीजा था कि थोड़े-थोड़े दिनों पर स्कूल की प्रिंसिपल उनकी मां को बुलाती थीं। रिपोर्ट कार्ड आने पर...

रील लाइफ में रणबीर कपूर ने कई शरारती रोल्स निभाएं हैं। लेकिन उससे कहीं ज्यादा वह असल जिंदगी में नटखट हैं। इस का पता उनके बचपन की कहानियों से लग जाता है।

 जब वह छोटे थे तो उनका मन इधर-उधर की चीजों में ज्यादा लगता था। पढ़ते नहीं थे, इसलिए मां को स्कूल में बुलाया जाता था। कई बार तो वह दोस्त के साथ टीचर की टांगें निहारते थे।

किस्सा पुराना जरूर है लेकिन जब भी इसका जिक्र होता है। रणबीर हंसते और बाकियों को हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। एक टीवी इंटरव्यू में भी उन्होंने इस बारे में खुल कर बात की थी। यह पूछे जाने पर कि उनका स्कूली रिकॉर्ड खराब रहा।

 पहली से 12वीं क्लास तक वह नीचे से तीसरे नंबर पर रहते थे। इस पर वह जवाब देते हैं- “मैं स्कूल में होशियार नहीं था। स्पोर्ट्स में दिलचस्पी थी। फुटबॉल खेलना पसंद था। मैं फेल नहीं हुआ, लेकिन हां क्लास में जिनका आखिरी में नंबर आता था, उनसे मेरी लड़ाई होती थी। बॉटम थ्री में।”

यह उनकी शरारतों का नतीजा था कि थोड़े-थोड़े दिनों पर स्कूल की प्रिंसिपल उनकी मां को बुलाती थीं। रिपोर्ट कार्ड आने पर यह कह कर डराती थीं कि वह उसे पापा को दिखाऊंगी।

 आगे होस्ट के यह पूछने पर कि किसी टीचर ने बताया कि आपने टीचर की स्कर्ट उठाई थी?

वह बताते हैं कि “ऐसा नहीं है। दरअसल, पहली क्लास की टीचर थी। बाकी सब साड़ी पहनती थीं। वह क्रिस्चियन थीं, तो स्कर्ट पहनती थीं। मैं चार साल का था।

 क्लास चल रही होती थी, तो उनकी टेबल ऊंची होती थी। वहां से उनकी टांगें दिखती थीं। मेरा दोस्त मुझसे वह देखने को कहता था। हम बैठ कर उनकी टांगें देखते थे। मैंने सिर्फ देखा है। हाथ नहीं लगाया है। देखना क्राइम नहीं है।”