ऐश्वर्या तो 'पद्मावती' बनने के लिए तैयार थी, सलमान अलाउद्दीन खिलजी का रोल करने को तैयार नहीं हुए !
ऐश्वर्या का सलमान के साथ अब दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर दिखना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है.. लेकिन पता चला है एक फिल्ममेकर ने ऐश को सलमान के साथ फिल्म करने के लिए राज़ी कर लिया था
लेकिन सलमान ही नहीं हुए ऐश के साथ वो रोल प्ले करने के लिए तैयार। वो फिल्ममेकर कोई और नहीं बल्कि सलमान और ऐश्वर्या की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली हैं।
संजय लीला भंसाली ने ब्रेक-अप के बाद सलमान और ऐश्वर्या को अपनी फिल्म 'पद्मावती' में काम करने का ऑफर दिया था ये वही फिल्म है जिसमें अब दीपिका पादुकोण रनवीर सिंह और शाहिद कपूर काम कर रहे हैं
दीपिका जहां फिल्म में रानी पद्मावति का रोल प्ले कर रही हैं तो वहीं शाहिद कपूर उनके पति राजा राजा रतन सिंह के रोल में हैं ।जबकि रनवीर सिंह, रानी पद्मावती बन रही दीपिका के ज़िद्दी दीवाने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं..
कहा जाता है कि रियल लाइफ में अलाउद्दीन खिलजी रानी पद्मावती तक कभी नहीं पहुंच पाता है.. यही वजह है कि फिल्म के अंदर भी उलाउद्दीन बन रहे रनवीर सिंह और पद्मावती बन रही दीपिका एक बार भी स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं करेंगे।
भंसाली ने जब ये कहानी ऐश्वर्या को सुनाई और उन्होंने बताया कि इस फिल्म में वो सलमान को भी कास्ट करना चाहते हैं
तो ऐश ने उनके सामने रख दी कंडीशन... अगर सलमान फिल्म में अलाउद्दीन खिलजली का रोल प्ले करेंगे तो ही फिल्म में काम करेंती वो... यानी एक फिल्म में होने के बाद भी ऐश्वर्या और सलमान का नहीं होता
मिलन लेकिन भंसाली जब ये प्रपोज़ल लेकर सलमान के पास पहुंचे तो सलमान ने उनसे साफ कह दिया कि ये मुमकिन नहीं कि वो ऐश के साथ फिल्म में हों और उसमें दोनों का एक भी सीन साथ ना हो।
सलमान खान ये फिल्म करने को राजी हो जाते अगर ये एक लव स्टोरी होती। सलमान किसी भी क़ीमत पर ऐश के अपोज़िट नेगेटिव किरदार निभाना नहीं चाहते थे लिहाजा सलमान और ऐश्वर्या की जगह फिल्म में रनवीर सिंह और दीपिका को कास्ट करना पड़ा।

Post a Comment