Header Ads

महादेव की पार्वती ने की लॉन्गटाइम BF से सगाई, सेरेमनी में दिखे TV सेलेब्स


'देवों के देव... महादेव' में पार्वती का रोल कर फेमस हुईं पूजा बनर्जी ने एक्टर कुणाल वर्मा से सगाई कर ली है। अंधेरी (मुंबई) के 'द क्लब' में उनकी प्राइवेट इंगेजमेंट सेरेमनी हुई।

 इस मौके पर पूजा ने पिंक और ब्लू कलर के लहंगे के साथ राजस्थानी ज्वैलरी पहनी थी। वहीं, कुणाल ब्लैक कलर की वेलवेट शेरवानी में नजर आए। गौरतलब है कि पूजा और कुणाल करीब 9 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सेरेमनी में पहुंचे कई TV सेलेब्स...

- सेरेमनी में अदा खान, जय सोनी, भारती सिंह मंगेतर हर्ष लिम्बचिया के साथ, पूजा गौर ब्वॉयफ्रेंड राज सिंह अरोड़ा के साथ, अनिरुद्ध दवे, रोहित वर्मा, देबिना बनर्जी, ऋत्विक धनजानी और सहित कई टीवी स्टार्स पहुंचे।

इस शो के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

- पूजा और कुणाल का अफेयर टीवी सीरियल 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' के सेट पर शुरू हुआ था। 2008-2010 के बीच टेलीकास्ट हुए इस शो में दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे।

- अक्टूबर 2016 में ऐसी खबर आई थी कि पूजा और कुणाल का 8 साल पुराना रिश्ता टूट गया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उस वक्त पूजा ने कुणाल को शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन उन्हें जवाब नहीं मिला था।

- कुणाल ने शादी से इनकार करते हुए कहा था, "हम आपसी सहमति से अलग हुए हैं। पूजा शादी करना चाहती थी। लेकिन फिलहाल, मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है। मैं फैमिली की जिम्मेदारी लेने से पहले अपने करियर पर ध्यान देना चाहता हूं। हम दोनों दोस्त रहेंगे।" हालांकि, बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को टूटने से बचा लिया।

- बताया जाता है कि पूजा की एक शादी पहले भी हो चुकी है। लेकिन टीवी पर सक्सेस मिलते ही वे पति से अलग हो गईं और कुणाल को डेट करने लगीं।