ड्यूटी के दौरान पति मौत को हुआ था प्यारा, मौत के तीन साल मां बनी महिला

न्यूयॉर्क की रहने वाली पेई जिया चेन के पति की मौत करीब तीन साल पहले हो चुकी थी। लेकिन, उनकी जिंदगी में उनके पति का प्यार एक बार फिर लौट आया है। जी हां, पेई हाल ही में उनके बच्चे की मां बनी हैं। जानिए कैसे हुआ ये संभव
एक वेबसाइट के मुताबिक, पेई के पति वेंजियन लियू न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट में ऑफिसर थे। साल 2014 में वो अपने एक सहयोगी के साथ ड्यूटी के दौरान कार में बैठे थे, तभी किसी ने दोनों को शूट कर दिया। दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
उसी दौरान डॉक्टर्स ने पेई से पूछा था कि क्या आप लियू का स्पर्म प्रीजर्व करके रखना चाहेंगे। क्योंकि, भविष्य में अगर आप मां बनना चाहेंगी तो यह आपके काम आ सकता है। पेई ने बिना देरी किए हामी भर दी और लियू के स्पर्म को प्रीजर्व करके रख दिया गया। पेई ने बताया लियू के मर्डर से तीन महीने पहले ही हमारी शादी हुई थी, उस तीन महीने में हमने कई बार बच्चे का प्लान किया लेकिन संभव नहीं हो पाया।
लेकिन, लियू का जब मर्डर हो गया तो मेरी उम्मीद ही टूट गई थी, लेकिन डॉक्टर्स ने जब इसके बारे में बताया तो एक नई उम्मीद जगी। करीब तीन साल बाद बीते 25 जुलाई पेई ने विट्रो फर्टिलाइजेशन के जरिए एक प्यारी सी बेबी गर्ल को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने एंजल रखा है।
पेई की ख्वाहिश है कि एंजल भी अपने पापा की तरह एक बहादुर पुलिस ऑफिसर बने। न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने हाल ही में अपने फेसबुक पेज पर एंजल की एक तस्वीर शेयर की है, जिसे काफी सराहा और सम्मान दिया जा रहा है।

Post a Comment