Header Ads

रणबीर से अकेले में बात करना चाहती थी ये एक्ट्रेस, पार्टी छोड़ खिसक गए


एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपनी अजीबोगरीब हरकत की वजह से इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक पॉपुलर वेबसाइट की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में हुई एक पार्टी में अमीषा पटेल और रणबीर कपूर मौजूद थे।

इस दौरान अमीषा पटेल रणबीर कपूर से कुछ प्राइवेट बात करना चाह रही थीं और वो उन्हें इशारों में बुला रही थीं। हालांकि रणबीर दूसरे मेहमानों के साथ बिजी थे, इसलिए उन्होंने अमीषा की रिक्वेस्ट को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। अमीषा से दूरी बनाते दिखे रणबीर

- पार्टी के दौरान रणबीर कपूर अमीषा को नजरअंदाज करते रहे और उनसे दूरी बनाकर रखी। इसके बाद रणबीर मौका मिलते ही पार्टी छोड़कर चले गए।

- दरअसल, रणधीर कपूर के 70वें बर्थडे पर अमीषा ने रणबीर और अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके बाद रणबीर और अमीषा के लिंकअप की खबरें भी सुर्खियों में रही थीं।

पार्टी में अमीषा पटेल स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुई थी। बता दें कि रणबीर कपूर इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं।

बॉलीवुड में फ्लॉप लेकिन इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट हैं अमीषा

कभी इकोनॉमिक्स जैसे गंभीर सब्जेक्ट में गोल्ड मेडलिस्ट रहीं अमीषा की दिलचस्पी अब शायद ही इकोनॉमिक्स में हो, लेकिन वह कई मौकों पर यह कहकर इंडस्ट्री की बाकी एक्ट्रेसेस का मजाक जरूर उड़ा चुकी हैं कि वह उन सब में सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं। बात सच भी है, लेकिन यह तब कोई मायने नहीं रखती, जब आप अपने करियर के ढलान पर हों, खासतौर पर बी-टाउन में तो नहीं।

अमीषा के नाम के पीछे है ये कहानी

अमीषा पटेल प्रसिद्ध राजनेता बैरिस्टर रजनी पटेल की पोती हैं। इनके ग्रैंड फादर अपने समय में मुंबई कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। अमीषा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जन्मी हैं। उन्होंने भरतनाट्यम में ट्रेनिंग ली है। अमीषा के नामकरण की कहानी भी बेहद दिलचस्प है।

अमीषा का नाम उनके पिता अमित और मां आशा के नाम को जोड़कर रखा गया। इसमें उनके पिता के नाम की स्पेलिंग के शुरुआती तीन लेटर्स, जबकि मां के नाम की स्पेलिंग के लास्ट तीन लेटर लिए गए हैं।

कहो ना प्यार है' से 'शॉर्टकट रोमियो' तक का सफर

फिल्म 'कहो ना प्यार है' जैसी सुपरहिट फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली अमीषा पटेल के खाते में बतौर सोलो एक्ट्रेस बमुश्किल तीन या चार फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। इन फिल्मों में 'गदर: एक प्रेम कथा', 'हमराज' और एक तमिल फिल्म 'पुडिया गीथे' शामिल है।

अमीषा ने अपने करियर में ऋतिक रोशन, सनी देओल, आमिर खान, सैफ अली खान, अनिल कपूर, संजय दत्त और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स के साथ काम किया, लेकिन इसका फायदा अमीषा के करियर में बहुत ज्यादा नहीं हुआ। ऋतिक और सनी देओल को यदि छोड़ दें तो बाकी स्टार्स के साथ अमीषा की तमाम फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास असर नहीं डाल पाईं।

सनी देओल के साथ भैयाजी सुपरहिट में दिखेंगी अमीषा

अमीषा पटेल जल्द ही सनी देओल के साथ अपकमिंग फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा प्रिटी जिंटा, ईवलिन शर्मा, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े भी हैं। फिल्म 1 दिसंबर, 2017 को रिलीज हो सकती है।