Header Ads

सुबह 4 बजे खुलता है ये सीक्रेट मार्केट, कौड़ियों के दाम मिलता है ब्रांडेड सामान


शहर की दुकाने, होटल, थिएटर और कॉमर्सियल कॉम्प्लेक्स अब दिन के साथ-साथ रात में भी खुले रहेंगे। सरकार ने कुछ शर्ते के साथ 24 घंटे दुकानें खोलने वाले विधेयक की मंजूरी दे दी है।

 रात में दुकान खोलने का कानून भले ही आज पास हुआ हो लेकिन मुंबई में एक ऐसा सीक्रेट मार्केट है जो पिछले कई सालों से तड़के 4 बजे खुलता है और कुछ ही देर में व्यापारी लाखों का कारोबार कर यहां से गायब हो जाते हैं। यहां ब्रांडेड सामान को आप कौड़ियों के दाम पर खरीद सकते हैं।सुबह 4-8 बजे तक चलता है ये बाजार


- ये मार्केट मुंबई के कामठीपुरा इलाके के डेढ़ गली में लगता है।

- तड़के 4 बजे शुरू होने वाला ये मार्केट सुबह 8 बजे बंद हो जाता है।

- ऐसा कहा जाता है कि इस मार्केट की शुरुआत 1950 में हुई थी।

- शुरुआती दौर में मार्केट सिर्फ शुक्रवार के दिन लगा करता था, लेकिन अब मार्केट शुक्रवार और गुरुवार को लगता है।

किस वजह से सीक्रेट है ये मार्केट

- कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के आसपास की छोटी फैक्ट्री से थोक में सामान आता है। इसे यहां कम दाम में हासिल किया जा सकता है।

- कुछ ब्रांडेड कंपनी से डिफेक्टेट सामान व्यापारी खरीदते हैं, जिसे रिपेयर कर उन्हें आधी कीमत में बेचा जाता है।

8 हजार का जूता सिर्फ 1500 में

- मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नाइक का एयरमैक्स 2014 स्पोर्ट्स रनिंग शू की कीमत जहां मार्केट में 8 हजार रुपए है, वहीं डेढ़ गली में यह करीब1500 रुपए में मिल जाता है।

- जबकि, कैट कंपनी का लेदर बूट जिसकी असली कीमत 8 हजार रुपए है, वह भी यहां करीब 800 रुपए में खरीदा जा सकता है।

बदला ट्रेंड, अब मेड इन चाइना

- एक समय इस मार्केट में केवल चोरी का सामान बिकता था, लेकिन वक्त के साथ ये ट्रेंड बदला है। अब यहां कई छोटी कंपनीज और मेड इन चाइना सामान भी कम कीमतों में उपलब्ध हैं।

अन्य सामानों की तुलना में यहां जूतों का मार्केट काफी बड़ा है।

करोड़ों का टर्नओवर

- मार्केट में सैकड़ों की तादाद में व्यापारी सामान बेचने आते हैं। माना जाता है कि यहां एक दिन में 15 से 20 करोड़ रुपए तक का बिजनेस होता है। छोटे शहरों के बिजनेसमैन यहां से बड़े पैमाने पर कम कीमत में सामान खरीदने आते हैं।