सड़ कर काला हो गया था पैर, देखें सांप के जहर का क्या होता है बॉडी पर असर
हाल ही में द हिन्दू में छपी एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई थी कि दुनिया में सांप के काटने से सबसे ज्यादा मौतें भारत में होती है। इसकी मुख्य वजह ये बताई गई कि सांप के काटे जाने के बाद इंसान समय से हॉस्पिटल नहीं पहुच पाता और उसकी मौत हो जाती है। सांप के काटने का कितना भयानक परिणाम हो सकता है ये इस तस्वीर में आप देख सकते हैं। यूं सड़ जाता है पैर
तस्वीर में दिख रही लड़की को सांप ने काट लिया था। लोगों ने उसे हॉस्पिटल ले जाने की जगह घर पर ही इलाज शुरू किया। मेडिकल हेल्प नहीं मिलने की वजह से लड़की की हालत बद से बदतर हो गई। वेनेजुएला की रहने वाली इस लड़की की तस्वीरें सोशल साइट्स पर कई बार शेयर की गई थीं। 15 साल की इस लड़की की पहचान सामने नहीं लाई गई।
लेकिन लोगों को जागरूक करने के लिए इस तस्वीर को शेयर किया गया था। दरअसल, एक शाम घूमते हुए इस लड़की के पैर में सांप ने काट लिया था। ब्लीडिंग के बाद लड़की के पैरों के टिश्यू बुरी तरह डैमेज हो गए थे। पैरों के सेल्स के मर जाने की वजह से लड़की पहले अपाहिज हो गई। लेकिन समय के साथ उसके पैरों का रंग काला पड़ने लगा और अंत में उसका पैर सड़कर कुछ ऐसा दिखने लगा।


Post a Comment