Header Ads

20 साल की ये लड़की है यूट्यूब सनसनी, बॉलीवुड में मिला गाने का मौका


वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब पर देश-दुनिया के लोगों को इन दिनों क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिल रहा है। महज 20 साल की सिंगिंग स्टार शिर्ले सेतिया यूट्यूब सनसनी बनकर उभरी हैं। उनके चैनल 'Shirley Setia' के 14 लाख से ज्यादा सबस्क्राइबर हैं। वहीं, फेसबुक पर 33 लाख और ट्विटर पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इंडो-किवी गायक हैं...

- भारत के दमन यूनियन टेरीटरी में 2 जुलाई 1993 को जन्मी शर्ले सेतिया अपने पेरेंट्स के साथ न्यूजीलैंड चली गई थीं।

- वे एक इंडो-किवी गायक हैं। न्यूजीलैंड की ऑकलैंड यूनीवर्सिटी से ग्रेजुएट कर चुकी शर्ले इन दिनों ऑकलैंड काउंसिल में मार्केटिंग और पब्लिसिटी इंटर्न हैं।

- शर्ले ने न्यूजीलैंड से 2 साल पहले ही मुंबई की ओर रुख किया था। वे यहां आयोजित होने वाले यूट्यूब फैन फेस्टिवल के थर्ड एडिशन का भी हिस्सा बन चुकी हैं।

- हाल में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्म 'ए जेन्टलमैन- सुंदर, सुशील, रिस्की।' में सिंगर शर्ले सेतिया ने बेनी दयाल के साथ 'डिस्को-डिस्को' गाना गाया है।

- वायु के लिखे इस गाने को कंपोजर सचिन-जिगर ने सुरों में पिरोया है।
नॉर्मल लड़की के बड़े सपने

- बॉलीवुड सिंगर शर्ले सेतिया का कहना है कि, 'मैं भले ही एक नॉर्मल लड़की हूं, पर मेरे सपने छोटे नहीं हैं।'

- उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि, ''मैं नहीं जानती थी कि एक दिन मैं म्यूजिशियन बनूंगी, लेकिन कुछ लोगों की क्वालिटीज ने काफी इंस्पायर किया। मेरे पेरेंट्स सबसे बड़े प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने मुझे कठिन काम करने और अच्छा संगीत सिखाया।''
फेसबुक-ट्विटर और यूट्यब पर फैन-फॉलोअर्स

- शर्ले को फेसबुक पर 8.5 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
- 20 साल की ये बेहद खूबसूरत सिंगर बॉलीवुड सिंगर आशा भोंसले और केके की बहुत बड़ी फैन हैं।

- शर्ली ने न्यूज़ीलैंड में 'रेडियो तराना' के साथ एक रेगुलर शो भी किया है। वे इस रेडियो चैनल पर हर रविवार को ऑन एयर होती थीं।