महिलाओं से अश्लील बातें करता था योग गुरु, कहता था-आई लव यू ,किस करों
पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के बाद सोमवार को योग गुरु शिवम राउत को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के बाद सोमवार को योग गुरु शिवम राउत को आरके किदवई मार्ग मुंबई से गिरफ्तार किया। उस पर महिलाओं के साथ अश्लील बातचीत करने का आरोप है। एक महिला ने पुलिस को इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दी है। पति नहीं रहता था घर जब महिलाओं से जाता था मिलने...
करीब आधा दर्जन महिलाएं इस केस में आरोपी के खिलाफ गवाह बनी हैं। उस पर आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, वह शादीशुदा है। उसका एक बेटा व एक बेटी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की शिवम योग तीर्थ अकादमी में पीड़ित महिला योग सीखने जाती थी। अकादमी में पुरुषों को पुरुष और महिलाओं को महिला से योग सिखवाने का नियम है।
महिलाओं से करता था अश्लील बातें
शिवम महिलाओं के घर तब जाने लगा, जब उनके पति नहीं रहते थे। एक दिन उसने एक महिला से किस करने को कहा। महिला ने कहा कि आप मेरे गुरु हैं और पिता के समान है, आप कैसी बात कर रहे हैं/ महिला का आरोप है कि वह उसके बेडरूम तक पहुंच गया। उसने महिला से कहा कि किस नहीं किया, पानी तो पिला। दो घूंट पानी पीने के बाद वह महिला को जूठे पानी को पीने की सलाह देने लगा, ताकि उसे कुछ अलग सुख का अहसास हो। पति को फोन करने की धमकी देने के बाद वह भाग गया।


Post a Comment