विवेक ओबेरॉय ने न की होती ये गलती तो आज उनकी होतीं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय आज भले ही बच्चन खानदान की बहू हैं, लेकिन एक वक्त था जब उनका नाम सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के साथ भी जुड़ा।
ऐश्वर्या राय आज भले ही बच्चन खानदान की बहू हैं, लेकिन एक वक्त था जब उनका नाम सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के साथ भी जुड़ा। सलमान और ऐश्वर्या का अफेयर 1999 में 'हम दिल दे चुके' से शुरु हुआ और 2001 तक चला। इसके बाद सलमान के वायलेंट बिहैवियर की वजह से ऐश्वर्या ने उनसे दूरी बना ली और विवेक के करीब आईं। ऐश और विवेक ने फिल्म 'क्यों हो गया ना' में काम किया और एक-दूजे के करीब आए। कहा जाता है कि ऐश्वर्या के 30वें बर्थडे पर विवेक ने उन्हें 30 गिफ्ट दिए थे। विवेक ने की ये गलती और उनसे दूर हो गईं ऐश्वर्या...
- वैसे, ऐश्वर्या ने कभी खुलकर ये कबूल नहीं किया कि वो विवेक के साथ रिलेशन में हैं। लेकिन हर फंक्शन में दोनों साथ दिखते थे।
- विवेक चाहते थे कि वो सलमान के साथ धोखा खा चुकीं ऐश्वर्या के हमेशा साथ रहें।
- एक बार 2003 में विवेक ने होटल के कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और कहा कि मेरे और ऐश्वर्या के साथ में आने के बाद सलमान की ओर से उन्हें जान से मार डालने के धमकी भरे फोन आ रहे हैं। सलमान ने रात में नशे की हालत में मुझे 41 बार फोन किया और जान से मारने की धमकी दी।
- इसके बाद ऐश्वर्या ने खुद ही विवेक से पल्ला झाड़ लिया क्योंकि वो किसी भी तरह की कॉन्ट्रोवर्सी में नहीं पड़ना चाहती थीं। इसके बाद ऐश्वर्या ने विवेक को अवॉइड करना शुरू कर दिया। यहां तक कि ऐश्वर्या ने विवेक को एक इमैच्योर पर्सन बताया था।
एक इंटरव्यू के दौरान विवेक ने ऐश्वर्या को 'प्लास्टिक ऐश' कहा था। यहां तक कि उन्होंने ऐश्वर्या को 'प्लास्टिक हार्ट' और 'प्लास्टिक स्माइल' भी कहा था।
विवेक ने मानी थी अपनी गलती...
- विवेक ने फराह के साथ एक टॉक शो में कबूल किया था कि वो प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने गलती की है। यहां तक कि उन्होंने उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई ऐसी चीजें कह दीं जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए थी।
विवेक के मुताबिक, उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हर एक अवॉर्ड फंक्शन में मेरा मजाक उड़ाया गया। यहां तक कि एक अवॉर्ड फंक्शन से मुझे लेटर मिला कि आप फिल्म कंपनी के लिए ये अवॉर्ड जीत चुके हैं। हालांकि कुछ ही देर बार मुझसे कहा गया कि आप अवॉर्ड फंक्शन में ना आएं और फिर वो अवॉर्ड किसी और एक्टर को दे दिया गया।
- ऐश्वर्या राय ने खुद दावा किया था कि उनके और सलमान के ब्रेकअप की सबसे बड़ी वजह उनका वायलेंट बिहैवियर और फिजिकल अब्यूज था। ऐश्वर्या के मुताबिक, हमारा ब्रेकअप होने के बाद सलमान ने मुझे फोन कर बेवकूफीभरी बातें कीं। इतना ही नहीं वो मेरे को-स्टार्स के साथ अफेयर्स को लेकर भी मुझ पर शक करता था। मैं उस वक्त अभिषेक बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक हर बड़े एक्टर के साथ काम कर रही थी और इनके साथ जुड़ी थी। यहां तक कि सलमान ने कई बार मेरे साथ मारपीट की। बावजूद इसके मैं काम पर ऐसे जाती थी, जैसे कुछ हुआ ही न हो।
ऐश्वर्या के पेरेंट्स का ऑब्जेक्शन...
- ब्रेकअप से पहले ऐश्वर्या राय अक्सर किसी ने किसी काम से सलमान के घर आती-जाती थीं। शायद ये बात ऐश्वर्या के पेरेंट्स को अच्छी नहीं लगती थी। खासतौर पर ऐश्वर्या के पिता ऐश और सलमान के रिलेशन को लेकर कतई खुश नहीं थे। दरअसल ऐश के पिता जानते थे कि ऐश्वर्या से पहले भी सलमान के कई लड़कियों से रिलेशन रह चुके हैं।
सलमान का ऑब्सेसिव (पागलपन) बिहैवियर भी दोनों के ब्रेकअप की एक बड़ी वजह बना। दरअसल, सलमान कई बार आधी रात को ही ऐश्वर्या के घर पहुंचकर उनका दरवाजा पीटने लगते थे। एक बार तो सलमान रात को ऐश्वर्या के घर पहुंच गए और उनका दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे। यहां तक कि वो रात 3 बजे तक दरवाजा पीटते रहे और उनका हाथ भी जख्मी हो गया। सलमान ने गुस्से में बिल्डिंग से कूदने की धमकी भी दी थी।
सलमान खान चाहते थे कि ऐश्वर्या उनसे शादी का कमिटमेंट करें, जबकि ऐश्वर्या सलमान की इस बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं थीं। ऐश्वर्या उन दिनों अपने करियर के पीक पर थीं और तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थीं। यही वजह थी कि ऐश्वर्या, सलमान के साथ रिलेशन को आगे नहीं ले जाना चाहती थीं। जब सलमान को लगा कि ऐश्वर्या उनकी बात नहीं मानेंगी तो वो अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए।
ऐश्वर्या से नाराज सलमान ने उनकी फिल्म 'कुछ ना कहो' के सेट पर भी हंगामा खड़ा कर दिया था। इस फिल्म के हीरो अभिषेक बच्चन थे। कहते हैं कि पहले तो गुस्साए सलमान ने शूटिंग के दौरान सेट तोड़फोड़ की, लेकिन जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने ऐश्वर्या की कार को भी डैमेज कर दिया।
सलमान की पास्ट रिलेशनशिप और उनकी बेटी के साथ सलमान के रिश्ते को नामंजूर करने के बावजूद ऐश्वर्या के पेरेंट्स ने दोनों (ऐश्वर्या-सलमान) को मिलने से कभी नहीं रोका। लेकिन दूसरी ओर, सलमान थे कि लगातार बुरा बर्ताव करते जा रहे थे। आखिरकार ऐश्वर्या भी अपने पेरेंट्स के साथ सलमान के बुरे बिहैवियर से नाराज हो गईं।
एक एंटरटेनमेंट मैग्जीन के मुताबिक, एक दिन सोमी अली ने सलमान खान से अपने पिता के ऑपरेशन को लेकर मदद मांगी तो सलमान ऐश्वर्या को बिना बताए उनकी मदद के लिए अमेरिका चले गए। जाहिर है जब यह बात ऐश्वर्या को पता चली तो वो काफी नाराज हुई और रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया।


Post a Comment