कई दिनों से हो रहा था कान में दर्द, लेकिन डॉक्टर ने निकाला ये खतरनाक...
कजाकस्तान में एक लड़के के कान से डॉक्टर ने दर्जनों जिंदाा कीड़े बाहर निकाले।
कजाकस्तान में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक लड़का कुछ समय से कान दर्द से परेशान था और जब डॉक्टर को दिखाया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जी हां, डॉक्टर ने उसके कान से दर्जनों जिंदा कीड़े बाहर निकाले। ये है पूरा मामला...
- लड़के का नाम और उसकी उम्र का खुलासा नहीं किया गया है।
- कजाकस्तान साइंटिफिट रिसर्चिंग वेटरिनेरीअन इंस्टीट्यूट के डिप्टी डायरेक्टर ऐडा अब्दीबेको बताया कि वो लड़का जब हॉस्पिटल पहुंचा तो उसके कान में काफी दर्द था।
- हमने जब उसका चेकअप किया तो उसके कान में कीड़े दिखे। लेकिन, सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि वो कीड़े जिंदा थे।
- ऐडा ने बताया कि हमें लगा कि दो तीन कीड़े होंगे, लेकिन जब उसके कान से कीड़े निकालने का काम शुरू हुआ तो एक दो नहीं बल्कि दर्जनों कीड़े बाहर निकले।
- उनका कहना था कि कीड़े के साइज भी काफी बड़े थे।
- हालांकि, उस लड़के को यह नहीं मालूम था कि कीड़े उसके कान में कैसे आए। लेकिन, डॉक्टर का कहना था कि कोई एक कीड़ा काफी पहले उसके कान में चला गया होगा और उसके अंडे या फिर लार्वा के कारण कई सारे कीड़े उसके कान में अपना घर बना लिए।
- ऐडा का यह भी कहना था कि ऐसा केस पहले भी आ चुका था, ये हमारे लिए कोई नई बात नहीं थी।
- ऑपरेशन थियेटर में मौजूद एक शख्स ने उसका वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर अपलोड कर दिया, जो वायरल हो रही है।


Post a Comment