मंदिर में की शादी फिर वहीं प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, यूं मिलीं लाश
एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके प्रेमी युगल जब मरे तब भी एक-दूसरे की बांहों में थे।
दो दिन पहले यहां शिव जी के मंदिर में एक प्रेमी जोड़े के सुसाइड मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के परिजन लड़के वालों पर आरोप लगा रहे हैं कि यदि ये शादी के लिए मान जाते तो बेटी आज जिंदा होती। ध्यान देने वाली बात है कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे से प्यार करते थे। जब परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए तो दोनों ने जहर पीकर एक-दूसरे की बांहों में दम तोड़ दिया था। सुसाइड से पहले दोनों ने शादी भी की थी। जानिए पूरी घटना...
- मामला अंबागढ़ चौकी का है। चौकी से करीब 11 किमी दूर भगवान टोला के पहाड़ी में स्थित शंकर जी के मंदिर में रविवार को प्रेमी जोड़े की लाश मिली थी। दोनों ने एक-दूसरे की बांहों में दम तोड़ा था।
- पास में पॉलिथीन में कीटनाशक दवाएं पड़ी हुई थीं। ये नजारा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
- खबर सुनकर वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए। ये नजारा देख लोगों का दिल मुंह को आ गया। नम आंखों से लोग कहने लगे- इनके साथ ये बहुत गलत हो गया।
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
- इधर लड़की वाले लड़के के परिजन पर आरोप लगा रहे हैं कि उनकी वजह से ये सब हुआ है। यदि वे शादी के लिए मान जाते तो बेटी आज जिंदा होती।
- दरअसल शादी के लिए लड़की वाले तो तैयार थे पर लड़के वाले राजी नहीं थे। चूंकि लड़की एसटी थी और लड़का एससी। जाति बीच में आड़े आ रही थी।
10वीं में थे तबसे कर रहे थे एक-दूजे से प्यार
- पेंदाकोड़ा का रहने वाला 20 वर्षीय मृतक नीरज और मुरेठी टोला की रहने वाली 19 वर्षीय दामिनी ने कौड़ीकसा के सीनियर सेकंडरी स्कूल में एक साथ पढ़ाई की थी।
- तभी से एक-दूसरे को जानते थे और प्यार करने लगे थे। टीआई केबी नागे ने बताया कि पिछले दिनों दोनों के प्यार को लेकर गांव में दोनों के परिजनों समेत कई लोगों की बैठक हुई थी।
- बैठक में लड़के के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए।
- इसके बाद घटना के दिन से दो दिन पहले दोनों घर से लापता हो गए। लड़की आईटीआई में प्रवेश लेने के नाम पर घर से निकली और लड़का कोई जरूरी काम बताकर।
- जब दोनों वापस नहीं आए तो परिजनों ने इनकी खोजबीन शुरु कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की के गले में मंगलसूत्र था।
- यानी दोनों ने पहले शादी की और बाद में कीटनाशक पीकर दुनिया को अलविदा कह दिया।


Post a Comment