Header Ads

इस वजह से संगीता बिजलानी ने कर दिया सलमान से शादी करने से इनकार


कभी संगीता बिजलानी की शादी सलमान खान के साथ तय हो चुकी थी। लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया था।

'त्रिदेव' (1989), 'विष्णु देवा', (1991) और 'युगांधर' (1993) जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस रहीं संगीता बिजलानी 57 साल की हो गई हैं। 9 जुलाई 1960 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मी संगीता ने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से 1996 में शादी की और 2010 वे सेपरेट हो गईं। वैसे, इससे पहले उनकी शादी सुपरस्टार सलमान खान के साथ तय हो चुकी थी। लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि यह शादी कैंसल हो गई। सलमान की बायोग्राफी में किया गया है इस बात का खुलासा...

- 27 मई 1994, वह तारीख है, जो संगीता बिजलानी और सलमान खान की शादी की तारीख में तब्दील हो सकती थी।
- जासिम खान की बुक 'बीइंग सलमान' में इस बात का दावा किया गया है कि संगीता ने एक इंटरव्यू में अपनी और सलमान की शादी तय होने वाली बात की पुष्टि की थी।
- बकौल संगीता, "शादी के लिए 27 मई का दिन खुद सलमान ने चुना था, क्योंकि उन्हें फैमिली की मंजूरी मिल चुकी थी। लेकिन मेरी फैमिली कुछ हिचकिचा रही थी। क्योंकि वे मेरी खुशी चाहते थे।"
फिर क्यों नहीं हो पाई शादी
- संगीता ने आगे कहा है, "शादी के एक महीने पहले मुझे लगा कि कुछ तो गड़बड़ है। मैंने उन्हें(सलमान को) फॉलो करना शुरू किया और पाया कि वे शादी करने के लायक नहीं है। इतना ही नहीं, मुझे ऐसा भी लगने लगा कि वे तो ब्वॉयफ्रेंड बनने के काबिल भी नहीं हैं। यह बहुत ही इमोशनली ट्रॉमेटिक और टेरिबल एक्सपीरियंस था।"
- ऐसा कहा जाता है कि संगीता से शादी फिक्स होने के बाद सलमान की नजदीकियां सोमी अली के साथ बढ़ रही थीं, जिसकी वजह से उनका रिश्ता टूट गया।

कैसे शुरू हुई थी संगीता सलमान की लव स्टोरी
- संगीता सलमान की लाइफ में उस वक्त आईं, जब वे शाहीन जाफरी (कथिततौर पर सलमान की पहली गर्लफ्रेंड) को डेट कर रहे थे।
- सलमान- शाहीन होटल सी रॉक के हेल्थ क्लब में जाया करते थे और संगीता भी वहां की रेगुलर मेंबर थीं। उन दिनों संगीता ब्वॉयफ्रेंड बिन्जू अली से ब्रेकअप के कारण अपसेट थीं और उन्हें किसी के सहारे की जरूरत थी।
- इसी दौरान सलमान से उनकी मुलाकात हुई और धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में तब्दील हो गई।
- संगीता सलमान से करीब 6 महीने बढ़ी हैं। लेकिन उम्र का यह अंतर उनकी लव स्टोरी के बीच नहीं आया।

संगीता के कारण खुद ही सलमान से दूर हो गईं शाहीन
- सलमान और संगीता की नजदीकियां देख शाहीन खुद-व-खुद उनके रास्ते से हट गईं और उन्होंने कैथे पेसिफिक एयरलाइन्स को ज्वाइन कर लिया।
- पेशे से मॉडल रहीं शाहीन जाफरी सलमान का पहला प्यार थीं।
- शाहीन हिंदी सिनेमा के ब्लैक एंड व्हाइट जमाने के सुपर स्टार अशोक कुमार की नातिन हैं।
- अशोक कुमार की बेटी भारती ने फिल्म अभिनेता सईद जाफरी के भाई हामिद जाफरी से दूसरी शादी की। हामिद-भारती की दो बेटियां हुईं जेनिव (आडवाणी) और शाहीन जाफरी।
- यह प्रेम कहानी उस दौर की है, जब सलमान की उम्र 19 साल थी और वे फिल्म स्टार नहीं बने थे। तब सलमान मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे।

फ़िलहाल, सिंगल हैं संगीता
- सलमान से ब्रेकअप के बाद संगीता ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी की, लेकिन 2010 में यह रिश्ता भी टूट गया। अब वे सिंगल हैं।
- बता दें कि संगीता ने भले ही सलमान से रिश्ता तोड़ लिया, लेकिन वे हमेशा उनके साथ दोस्ती बनाए रहीं।
- आज भी वे खान परिवार के सुख-दुख में शामिल होती देखी जा सकती हैं।