Header Ads

7 साल BF के साथ लिवइन में रहीं दिव्यंका, हुआ ब्रेकअप तो इनसे की शादी


टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी की शादी की पहली सालगिरह 8 जुलाई को मनाई जा रही है। दिव्यंका ने ब्वॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर विवेक दाहिया से भोपाल स्थित कान्हा फन सिटी में शादी की थी। दोनों ने लगभग एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया था जिसके बाद इस कपल ने शादी कर ली। लेकिन ये बात की किसी के छुपी नहीं है कि विवेक से पहले दिव्यंका टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा को डेट कर चुकी हैं। 7 साल तक शरद के साथ लिवइन में रहीं दिव्यंका

- दिव्यंका एक्स ब्वॉयफ्रेंड शरद के साथ करीब 7 साल तक लिवइन रिलेशन में रह चुकी हैं।
- उनके बीच अफेयर तब शुरू हुआ था, जब वे जीटीवी के पॉपुलर शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन'(2006) में एक साथ काम कर रहे थे।
- 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में शरद और दिव्यंका ने पति-पत्नी का रोल प्ले किया था। दोनों ने करीब एक साल तक एक-दूसरे को समझा, जिसके बाद ये कपल लिवइन में रहने लगा था।
- दोनों को अक्सर साथ-साथ कई इवेंट्स में देखा जाता था हालांकि 7 साल बाद मार्च 2015 में इनका ब्रेकअप हो गया।
- ब्रेकअप के वक्त दिव्यंका टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें'(2015) में काम कर रही थीं। इसी शो में उनकी नजदीकियां को-स्टार विवेक दहिया से बढ़ीं।
- दोनों ने दोस्ती हुई और करीब साल डेटिंग के बाद कपल ने 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली।
ब्रेकअप के बाद झलका दिव्यंका का दर्द
- ब्रेकअप के बाद दिव्यंका ने एक इंटरव्यू में इस रिलेशनशिप पर बात की थी। उन्होंने कहा था, "इसके लिए मैं अकेले उसे (शरद को) ब्लेम नहीं करना चाहूंगी। कुछ गलत मैं भी थी। दरअसल, कुछ चीजें ऐसी है, जिनके कारण मुझे लगता है कि मेरी गलती थी।"
- दिव्यंका ने बताया था, "मैं काफी व्यस्त रहती थी। फिर भी हमेशा उसके परिवार के लिए समय निकाला करती थी, क्योंकि मैं जानती थी कि वह उनके बहुत करीब है।"
- "मैं हर वक्त उसके साथ थी। मैं सोती भी कुछ ही घंटे थी। ताकि व्यस्तता के बावजूद उसकी खुशी का ख्याल रख सकूं। मैं उसके लिए जितना करती थी, उतना उसने मेरे लिए कभी नहीं किया।"
- "हम महिलाएं बेवकूफ होती हैं, क्योंकि जिससे प्यार करती हैं, उसके लिए सबकुछ करती हैं। हम खुद के लिए स्टैंड लेना भूल जाती हैं।"
- "अब मैं खुद से सवाल करती हूं कि मैंने उसके लिए इतना सब क्यों किया? सबसे बड़ा सबक इस रिश्ते से मैंने यह सीखा है कि किसी को खुश करने के लिए अपनी पहचान मत गंवाओ।"
जब दिव्यंका से ब्रेकअप पर शरद ने तोड़ी चुप्पी
- ब्रेकअप पर शरद का कहना था, "जब आप प्यार में होते हैं तो एक अलग ही दुनिया में होते हैं लेकिन जब आप सेपरेट (अलग) होते हैं तो ऐसे में सामने वाले को बुरा-भला कहना कतई ठीक नहीं है।"
- "अगर आप प्यार में हैं तो उसे एक्सप्रेस कीजिए लेकिन जब आप प्यार में नहीं हैं तब भी उस पर्सन की रेस्पेक्ट कीजिए।"
- "जहां तक मेरी बात है तो मैं कोशिश करता हूं कि लोगों को इंटेशनली हर्ट न करूं लेकिन मैं ये भी जानता हूं कि कई बार अनइंटेशनली मैंने कई लोगों का दिल दुखाया है।"
- "ब्रेकअप के बाद लोग मुझे गलत कहने लगे। लेकिन मैं जानता हूं कि ये मेरी लाइफ है। कोई दूसरा मुझे जज नहीं कर सकता क्योंकि वो इन हालातों से नहीं गुजरा है।"
- बता दें, शरद ने दिव्यंका को शादी के लिए बेस्ट विशेज भी दी थीं। उन्होंने कहा था, "मैं दिव्यंका को ऑल द बेस्ट कहता हूं। वो बहुत ही फैंटास्टिक लड़की है और मैं उसे अपनी वेल विशेज देता हूं। उसके जीवन में प्यार और खुशियां बढ़ती रहें।"
- बता दें, दिव्यंका से ब्रेकअप के बाद शरद इन दिनों मॉडल पूजा बिष्ट को डेट कर रहे हैं।