संजीव की वजह से खतरे में पड़ गई थी इस एक्ट्रेस की शादी, जड़ दिया था थप्पड़
नूतन ने सबके सामने संजीव को थप्पड़ जड़ दिया था।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई किस्से सुनने को मिलते हैं। कुछ ऐसा ही एक किस्सा आपको संजीव कुमार की 79वीं बर्थ एनिवर्सरी (9 जुलाई) पर सुनाने जा रहे हैं। संजीव कुमार और नूतन के बीच का ये किस्सा मशहूर है कि नूतन ने सबके सामने संजीव को थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि, नूतन ने उन्हें किसी गलतफहमी की वजह से मारा था। दरअसल हुआ ये था कि नूतन और संजीव कुमार की दोस्ती को अफेयर का नाम दे दिया गया था, जिसकी वजह से नूतन की शादीशुदा जिदंगी में खलबली मच गई थी। को-स्टार से कम बात करती थीं नूतन...
बात उन दिनों की है जब नूतन का नाम फिल्म इंडस्ट्री में फेमस था। उस वक्त संजीव कुमार भी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बने हुए थे। नूतन के बारे में एक बात कही जाती थी कि वो अपने को-स्टार्स और सेट पर मौजूद लोगों से ज्यादा बात नहीं करती थीं। उन्हीं दिनों संजीव कुमार को नूतन के साथ फिल्म 'देवी' (1970) में साइन किया गया था। शुरुआत में नूतन और संजीव कुमार एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते थे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसी दौरान दोनों के बीच जबरदस्त ट्यूनिंग चर्चा का विषय बन गई थी। इसी ट्यूनिंग को कुछ लोगों ने अफेयर का नाम दे दिया।
रिपोर्ट्स की मानें तो मीडिया में नूतन और संजीव कुमार की दोस्ती को खूब नमक-मिर्च लगाकर, अफेयर का नाम देकर छापा जाने लगा। नूतन उस वक्त शादीशुदा थीं। उनके पति लेफ्टिनेंट रजनीश बहल काफी सख्त मिजाज के थे। उन्हें जरा भी पसंद नहीं था कि नूतन फिल्मों में काम करें लेकिन नूतन की इच्छा की खातिर वे मानें थे। हालांकि, उन्होंने नूतन के सामने कुछ शर्तें रखी थीं। जब उनके कानों में नूतन और संजीव कुमार के अफेयर से जुड़ी खबरें पड़ीं तो वे नाराज हुए। इसी बात को लेकर नूतन और उनके हसबैंड के बीच रोज झगड़ा होने लगा। इसका असर नूतन की प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ रहा था।



Post a Comment