इंडियन छोरे ने US की लड़की से की देसी स्टाइल में शादी
यूएस में एक इंडियन लड़के का दिल विदेशी लड़की पर आ गया। दोनों की पहली मुलाकात दोस्ती में बदल गई और फिर धीरे-धीरे दोनों में इश्क परवान चढ़ने लगा। जब परिवार को इनके प्यार के बारे में पता चला तो सभी राजी हो गए और फिर इंडिया आकर दोनों ने सात फेरे लिए।
दो साल की दोस्ती के बाद लिए सात फेरे
- मेरठ की पल्लवपुरम कॉलोनी में रहने वाले अनन्त तिवारी यूएस में करीब सात साल से एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
- वो एक बार घूमने के लिए वांशिटन गए थे, वहां उसकी मुलाकात रूस की रहने वाली ओल्गा उखानेवा से हो गई। दोनों की एक दूसरे से फोन पर बातचीत भी शुरू हो गई।
- शिकागो की एक यूनिवर्सिटी में इक्नॉमिक्स की प्रोफेसर ओल्गा उखानेवा और अनन्त की दोस्ती कब प्यार में बदल गई दोनों को पता ही नहीं चला।
- अनन्त के पिता वरुण तिवारी के मुताबिक, करीब दो साल तक दोनों एक अच्छे दोस्त की तरह मिलते और बातचीत करते रहे। फिर उसने अपने ताऊ अरुण तिवारी को अपनी ओल्गा से दोस्ती की बात बताई। उन्होंने ओल्गा और उसके माता-पिता से उनकी शादी की बात कर ली।
मेरठ में लिए हिंदू रीति रिवाज से फेरे
- परिजनों के मुताबिक, दोनों ने 22 जून को ग्रीस में रजिस्टर्ड मैरिज की। जिस दिन दोनों की वहां रजिस्टर्ड मैरिज हो रही थी, उस दिन अनन्त के पल्लवपुरम स्थित घर पर परिवार के लोग सुंदरकांड का पाठ करा रहे थे।
- ओल्गा चाहती थी थी कि वो हिंदू रीति-रिवाज से लाल जोड़ा पहनकर शादी करे। इसलिए वो अपने माता पिता के साथ इंडिया आई और यहां 2 जुलाई को दोनों की होटल ग्रांड फाइव में हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई।
लाल जोड़े में लिए सात फेरे
- ओल्गा उखानेवा ने भारतीय दुल्हन की तरह लाल रंग का लहंगा-चुनरी पहनकर सात फेरे लिए। इस दौरान अनन्त शेरवानी पहने हुए थे।
- फेरों के दौरान ओल्गा ने पंडित द्वारा बोले गए मंत्रों का उच्चारण भी किया। इसके लिए एक ट्रांसलेटर की मदद ली गई। उसने जब मंत्रों का अर्थ बताया तो ओल्गा के पिता राडी उखानेवा और माता एलीना उखानेवा भी भाव विभोर हो गए।
- फेरों की रस्म पूरी होने पर दोनों ने बेटी का कन्यादान भी किया।
घर पर दुल्हन का हुआ स्वागत
- फेरों की रस्म की बाद सभी लोग पल्लवपुरम अपने आवास पर आए, जहां दुल्हन का कॉलोनी के लोगों ने भी स्वागत किया। इस दौरान ओल्गा ने सबको हाथ जोड़कर नमस्ते किया।
- अनंत की दादी उपासना तिवारी ने अपने पोते-बहू को आशीर्वाद दिया। रस्मों के अनुसार बहू का घर में गृह प्रवेश कराया गया। वरुण तिवारी ने बताया कि अनंत-ओल्गा शिकागो में ही रहेंगे।


Post a Comment