बाड़े में रखे ड्रम से आ रही थी आवाजें, महिला ने झांका तो ऐसे बची चूहे की जान
दुनिया में कई तरह के जीव-जंतु रहते हैं। छोटे से छोटे जानवर की भी कुछ न कुछ अहमियत होती है। शायद एंड्रिया डेविस नाम की महिला भी ऐसा ही मानती थी। जब उन्हें अपने घर के बाड़े में रखे ड्रम से आवाजें सुनाई दी, तो पहले वो डर गईं। लेकिन जब हिम्मत कर उन्होंने अंदर झांका तो देखा कि वहां जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा था छोटा सा चूहा। पहले आया मारने का ख्याल
किसान एंड्रिया के मुताबिक, कई चूहे उनके बाड़े में रखे अनाज बर्बाद कर रहे थे। ऐसे में जब उन्होंने देखा कि ड्रम के नीचे गढ्ढ़े में फंसा ये चूहा पानी में डूब रहा था। एक बार के लिए उन्होंने उसे मरने देने के छोड़ देने का फैसला किया। लेकिन फिर एंड्रिया को उसपर दया आ गई। एंड्रिया ने उसे बाहर निकाला। पानी में काफी देर से डूबे रहने की वजह से चूहे को हाइपोथर्मिया हो गया था। एंड्रिया ने अपनी तरफ से चूहे की पूरी देखभाल की। पहले उसने चूहे को तौलिए से पोंछा। फिर उसके सामने कुछ खाने की चीजें रखी। थोड़े समय बाद चूहे की हालत में सुधार आ गया। जब एंड्रिया को लगा कि अब चूहे की कंडीशन ठीक है, तो उन्होंने उसे छोड़ दिया। चूहे के साथ जितना भी समय एंड्रिया ने बिताया, उसे उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया। लोगों ने एक छोटे से जीव का इतना ध्यान रखने के लिए एंड्रिया की काफी तारीफ की।


Post a Comment