Header Ads

शाहरुख को नहीं बुलाने पर ऑस्कर ने तोड़ी चुप्पी


जबसे ऑस्कर एकेडमी की ओर से प्रियंका चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, इरफान खान और दीपिका पादुकोण को इनवाइट किए जाने का अनाउंमेंट हुआ है, तबसे उनके फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं, दूसरी ओर इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम नहीं होने से उनके फैन्स में काफी निराशा है। शाहरुख को इनवाइट न किए जाने पर सोशल मीडिया पर कइयों ने बोर्ड के फैसले के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कई सवाल भी उठाए हैं। इसके बाद आखिरकार एकेडमी को इसका जवाब देना ही पड़ा।
एक हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक अकेडमी अवॉर्ड्स ने अपना स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है, 'एकेडेमी की सदस्यता हासिल करने के लिए कैंडिडेट का थिएट्रिकल मोशन पिक्चर्स के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल होना जरूरी है।' हालांकि यह बयान फैन्स के सवालों के लिए काफी नहीं है, क्योंकि शाहरुख ने थिएटर से ही अपने करियर की शुरुआत की थी।