Header Ads

रात में प्रेमिका से मिलने गया था लड़का, पकड़ा गया तो बिछा दी तीन लाशें


जिले के सिहा गांव में प्रेम प्रसंग के चलते गुरुवार रात खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है।

बीती रात छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खूनी वारदात हुई। जिले के सिहा गांव में प्रेम प्रसंग के चलते गुरुवार रात खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है। हथौड़े से पति-पत्नी और बेटे की हत्या...
- रायगढ़ जिले के सिहा गांव में हुई हत्या को स्थानीय लोग प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह बता रहे हैं।
- इसकी सूचना मिलते ही बिलासपुर रेंज के आईजी और रायगढ़ एसएसपी घटनास्थल पहुंचे और जायजा लिया। एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान ने बताया कि गांव के ही कार्तिक साव (25) बीती रात पुस्तम प्रधान के घर गया हुआ था।
- पुलिस संभावना जता रही है कि रात के अंधेरे में कार्तिक पुस्तम की बेटी से मिलने गया होगा। इस दौरान पुस्तम की पत्नी ने उसे देख लिया।
- बचने के लिए कार्तिक ने महिला और उसके नाबालिग बेटे पर पास रखे कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
- इससे मां व बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच बड़ा बेटा अभिनंदन प्रधान जग गया। वह पड़ोसियों को बुलाने के लिए दौड़ते हुए घर से बाहर भागा।
- इस बीच पुस्तम के साथ भी कार्तिक की झड़प हुई। शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और युवक को बंधक बना लिया।
इनकी हुई मौत

- इस घटना में आरोपी कार्तिक साव 25 साल, प्रेमशीला पति पुस्तम 44 साल और उसका छोटा बेटा अंकित गुप्ता की मौत हो गई। वहीं पुस्तम प्रधान कोमा में चले गए है।
- बड़ा बेटा अभिनंदन भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। लड़की को भी गंभीर चोट लगी है। महिला ने पुसौर सीएचसी में इलाज के दौरान दम तोड़ा तो वहीं अंकित ने जिंदल अस्पातल में दम तोड़ा। पुस्तम व अभिनंदन का इलाज जिंदल फोर्टिस में जारी है।

युवक के बंधे थे हाथ पाव

- पुलिस व ग्रामीण जिस कार्तिक को हमलावर मान रहे हैं उसके हाथ पांव बंधे हुए थे। युवक एक लाल रंग की गमछा व बनियान में ही था।
- अनुमान लगाया गया है कि युवक द्वारा चार लोगों पर घातक हमला किया जिससे गुस्से से आग बबूला परिवार के बाकी सदस्य और गांव के कुछ लोगों ने मिलकर उसके हाथ-पांव बांधे होंगे और जमकर पिटाई की होगी। इससे उसकी मौत हुई होगी।

आईजी पहुंचे घटनास्थल

- घटना की सूचना मिलने के बाद रेंज आईजी पुरुषोत्तम गौतम रायगढ़ पहुंचे। इसके बाद एसएसपी बीएन मीणा, एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान, क्राइम ब्रांच प्रभारी, भूपदेवपुर टीआई कौशिल्या साहू और फारेंसिक टीम घटनास्थल पहुंची।
- आईजी ने घटनास्थल का करीब एक घंटे तक निरीक्षण करने के बाद एसएसपी को जांच के निर्देश दिए। इस दौरान महिला थानेदार साहू ने युवती का बयान दर्ज किया, लेकिन बयान में युवती से मिले सुराग या जानकारी का फिलहाल पुलिस अधिकारी खुलासा नहीं कर रहे हैं।

गांव में तनाव का माहौल

- ग्रामीणों की माने तो इस तरह की घटना गांव में पहली बार घटित हुआ है। जिसके बाद आधी रात से ही पूरा गांव तनाव व दहशत के माहौल में है। तिहरे हत्याकांड को लेकर गांव में तरह तरह की बातें हो रही है। पुलिस जांच के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा।
- पुलिस ने न तो इसे ऑनर किलिंग बताया है और न ही हत्या की सही वजहों पर कुछ कहा है।
- तिहरे हत्याकांड को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है। लिहाजा पुलिस ने आरंभिक जांच में इस बात पर भी फोकस किया कि कही पुराने विवाद की वजह से खूनी संघर्ष तो नहीं हुआ, लेकिन आरंभिक जांच में इस तरह की बातें सामने नहीं आई।
- जिस घर में वारदात हुई वह एक सामान्य किसान परिवार है। उनका गांव में किसी से कोई विवाद नहीं था। एेसे में अब पूरा मामला प्रेम प्रसंग का ही लग रहा है।