Header Ads

अमिताभ ने बेटे से ले रखा है 50 Cr का लोन, बहू ऐश्वर्या के भी हैं कर्जदार!


हरिवंश राय बच्चन की कविता का वीडियो तैयार कर इंटरनेट पर डालने को लेकर अमिताभ बच्चन ने कुमार विश्वास को लीगल नोटिस भेजा और वीडियो से हुई कमाई का ब्योरा मांगा। जवाब में विश्वास ने भी वीडियो डिलीट करते हुए उससे कमाए 32 रुपए भेजने की बात ट्वीट की। नेक्सा news अपने रीडर्स को बिग बी की फाइनेंशियल प्रोफाइल से जुड़े फैक्ट्स बता रहा है। बेटे से ले रखा है 50 करोड़ का कर्ज...
- जया बच्चन द्वारा 2014 में सबमिट किए राज्यसभा एफिडेविट के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक से लगभग 50 करोड़ रुपए का कर्ज ले रखा है।
- इनकी पत्नी जया बच्चन ने भी अभिषेक से 1.6 करोड़ रुपए का लोन ले रखा है।
- अमिताभ के कॉलम में बहू ऐश्वर्या राय से लिया 21.4 करोड़ का लोन भी शो किया गया है।
- एफिडेविट के मुताबिक जया पर 48 करोड़ और अमिताभ पर 104 करोड़ रुपए का कर्ज है।