Header Ads

पीरियड्स के फर्स्ट डे ये कंपनी दे रही छुट्टी, वीडियो में बताया लेडीज का दर्द


कंपनी ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी अपलोड किया है। इसमें पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों का जिक है।

उन जरुरी दिनों (पीरियड्स के दौरान) में होने वाली परेशानीयों को देखते हुए मुंबई की एक कंपनी ने अनूठी पहल की है। मुंबई की डिजिटल मीडिया कंपनी 'कल्चरल मशीन' ने अपनी महिला कर्मचारियों को पीरियड्स के पहले दिन पर लीव देने की बात कही है। कंपनी ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी अपलोड किया है। इसमें उन्होंने पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों का जिक्र किया है। क्या है वीडियो में ...

- 'ब्लश' नाम के यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड इस वीडियो में पीरियड्स के दौरान महिलाओं के अनुभव को लेकर एक सर्वे दिखाया गया है।
- इसमें एक महिला कर्मचारी पीरियड्स के पहले दिन के बारे में कहती है, "मैं बस घर जाना चाहती हूं।"
- वहीं, एक और महिला कहती है, "कभी-कभी आपको अपने पुरुष बॉस के साथ समझदारी से काम लेना होता है। यह बेहद असहज होता है।"
- वीडियो के लास्ट में कंपनी की ओर से बताया गया है कि उन्होंने अपनी महिला कर्मचारियों को उस वक्त हैरान कर दिया जब इसने पीरियड्स के दिनों में एक दिन की छुट्टी देने की घोषणा की।
महिला कर्मचारियों ने बताया क्रांतिकारी कदम
- कंपनी की एचआर प्रेजिडेंट देवलीना एस.मजूमदार के मुताबिक, "यह जिंदगी का हिस्सा है। इसका मकसद हमारे कॉन्टेंट में संस्था के मूल्यों को जोड़ना है। यह शर्म की बात नहीं है, यह जिंदगी का हिस्सा है।" कं
- कंपनी के मुताबिक, फैसले का मकसद महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना है। कंपनी के इस फैसले पर खुशी जताते हुए महिला कर्मचारियों ने इसे एक क्रांतिकारी कदम बताया है।
सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
- पीरियड्स के दौरान महिलाओं की परेशानियों को बताने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
- अब तक इसे यूट्यूब पर डेढ़ लाख से ज्यादा और फेसबुक पर 2 लाख के आसपास व्यूज मिल चुके हैं। फेसबुक पर इसे खूब शेयर किए जा रहा है।