Header Ads

जुएं में पत्नी हारा पति, फिर दोस्तों ने किया रेप, बोली- बेटी पर है बुरी नजर


एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ आरोप लगाया है कि उसने उसे जुएं में दांव पर लगा दिया और फिर दो लोगों ने उसके साथ रेप किया.

एक 38 वर्षीय महिला ने अपने पति और उसके साथियों के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए है। महिला के मुताबिक़ अपना सबकुछ हारने के बाद पति ने उसे भी दांव पर लगा दिया। बाजी जीतने वाले दो लोगों ने उसके साथ रेप किया और अब उनकी निगाहें उसकी बेटी की तरफ है। बेटी की आबरू बचाने के लिए महिला अब भटक रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

- बेटमा निवासी एक महिला ने डीआईजी ऑफिस में पहुंचकर जब एसपी को अपनी फ़रियाद सुनाई तो वे भी हैरान रह गए। महिला ने बताया कि बेटमा निवासी उसका पति किशोर आदतन जुआंरी है। पिछले कई सालों से वह रोज अपने कुछ साथियों के साथ जुआं खेलता है। इस लत में वह अपना सब कुछ हार चुका है। ।
- करीब दो तीन महीने पहले जुएं में सब हारने के बाद उसने मुझे भी दांव पर लगा दिया था और मुझे भी हार गया। इसके बाद नौशाद और उसके एक साथी ने मेरे घर आकर मेरे साथ बदतमीजी करना शुरू कर दी। विरोध करने पर कहने लगे कि हमने तेरे आदमी से जुएं में तुझे जीत लिया है। इसके बाद इन्होंने मेरे साथ गलत काम किया।
- मेरे विरोध पर कहने लगे कि तेरे पति से हमें बहुत कुछ वसूलना है वो हम तेरे साथ गलत काम करके वसूलेंगे। उसके बाद वो लोग रोज आकर मुझे परेशान करने लगे पति ने उन्हें रोकने से इनकार कर दिया।
- इस पर मैंने अपनी बेटी को लेकर पति का घर छोड़ दिया। इसके बाद भी पति और उसके साथी मेरा पीछा नहीं छोड़ रहे है ये लोग मेरे कमरे पर आकर परेशान करते है । इनके कारण मै दो बार कमरा बदल चुकी हूं । पुलिस को शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ।
- महिला की शिकायत पर एसपी अवधेश गोस्वामी ने तत्काल महिला टीआई ज्योति शर्मा को इस पूरे मामले की जांच सौंप दी है। एसपी गोस्वामी ने कहा कि महिला ने बेहद गंभीर किस्म के आरोप लगाए हैं, आरोपों की व्यापक और विस्तृत जांच के बाद पुलिस इस मामले में उपयुक्त कार्रवाई करेगी।