शो पर गालियां देने के लिए फेमस है ये कॉमेडियन, अब मोदी का बनाया मजाक
तन्मय भट्ट पहले भी क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर के पर आपत्तिजनक कमेंट्स को लेकर सुर्खियों में आया था।
कॉमेडी ग्रुप AIB ने नरेंद्र मोदी के हमशक्ल के जरिए उनका मजाक उड़ाया है। जिसके बाद इस मामले की जांच मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने केस दर्ज कर लिया है। इसके को-फाउंडर तन्मय भट्ट ने इस विवाद पर एक ट्विट करते हुए लिखा है कि, हम जोक्स बनाते रहेंगे और जरूरत पड़ने पर इसे डिलीट भी करते रहेंगे। फिर जोक्स बनाएंगे। और जरूरत पड़ी तो माफी भी मांगेंगे। कोई क्या सोचता है? इसकी हम फिक्र नहीं करते। बता दें कि, तन्मय भट्ट पहले भी क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर के पर आपत्तिजनक कमेंट्स को लेकर सुर्खियों में बने थे। कौन हैं तन्मय भट्ट...
- स्टैंडअप कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, प्रोडयूसर, और एआईबी रोस्ट के को-फाउंडर तन्मय भट्ट मुंबई के रहने वाले हैं।
- तन्मय ने मुंबई के सेठ चुन्नीलाल दामोदरदास बर्फीवाला हाई स्कूल और दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।
- तन्मय का नाम सबसे पहले सुर्खियों में 'लोकल हीरोज' शो के जरिए सामने आया। इस शो से जुड़ने से पहले इसमें ज्यादातर कॉमेडियन विदेशी होते थे और पूरा शो अंग्रेजी में ही होता था।
- तन्मय ने पहली बार स्टैंड-अप कॉमेडी में अंग्रेजी के साथ हिंदी की भी मिलावट की।
- टॉप 10 कॉमिक करेक्टर में शामिल तन्मय ने यूनाइटेड किंगडम के कॉमेडी 'शो बेस्ट इन स्टैंडअप' में भी काम किया है।
- तन्मय ने अपने फ्रेंड गुरसिमरनजीत खंबा के साथ मिलकर ऑल इंडिया बी...(एआईबी) की शुरुआत की। वे इस शो के स्क्रिप्ट राइटर और डायरेक्टर भी हैं।
- इस शो में इन दोनों के साथ आशीष शाक्य और रोहन जोशी भी शामिल हैं।
विवादों में रहा है नाम
- कम समय में इंटरनेट की दुनिया में हिट होने वाले कॉमेडियन तन्मय भट्ट के नाम के साथ कई कंट्रोवर्सी भी जुड़ी।
- कॉमेडी के नाम पर उनके शो 'एआईबी' में गाली गलौच परोसने का आरोप लगा। वे अक्सर शो में अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं।
- शो के एक एपिसोड में शामिल हुए करण जौहर, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर जैसे सितारों के खिलाफ मुंबई और पुणे में मामला भी दर्ज हुआ था।
- इस शो का विवाद और विरोध इतना बढ़ा कि एआईबी के उस एपिसोड को 'यू ट्यूब' से हटाना पड़ा था।
- एक्टर इरफान खान द्वारा हनी सिंह का मजाक बनाने वाला एआईबी का वीडियो भी विवादों में रहा है।
सचिन और लता मंगेशकर को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
- तन्मय ने सचिन तेंडुलकर और लता मंगेशकर पर एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया था। इसमें विराट कोहली को लेकर लता मंगेशकर और सचिन के बीच झगड़ा दिखाया गया था।
- इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ''सचिन VS लता सिविल वॉर (मैं भी लता और सचिन से प्यार करता हूं, ये सिर्फ फन के लिए है)
- इस वीडियो में कॉमेडी करते वक्त तन्मय ने सचिन और लता के लिए कई आपत्तिजनक शब्द बोले थे।
क्या है एआईबी रोस्ट?
- यह भारत में अपनी तरह का पहला शो है जिसमें गेस्ट को मजाक और अपनी बेइज्जती झेलनी पड़ती है।
- इसमें हल्के-फुल्के मजाक से लेकर गॉली-गलौज तक की जाती है। इसमें सेलेब्रिटीज का मजाक बनाया जाता है।
- एआईबी इंटरनेट का बेहद पॉपुलर शो है। इसके यूट्यूब पर लाखों फॉलोवर हैं।


Post a Comment