Header Ads

'किन्नर बहू' की Love Story, ऐसे हुई थी ब्वॉयफ्रेंड से पहली मुलाकात


रुबीना दिलाइक कलर्स के सीरियल शक्ति : अस्तित्व के अहसास की से किन्नर बहू के रूप में पॉपुलर हो चुकी हैं।

रुबीना दिलाइक कलर्स के सीरियल 'शक्ति : अस्तित्व के अहसास की' से किन्नर बहू के रूप में पॉपुलर हो चुकी हैं। इस सीरियल में उनकी और विवयन दसेना की लव स्टोरी दिखाई गई है। लेकिन रियल लाइफ की बात करें तो रुबीना 'दीया और बाती हम' फेम अभिनव शुक्ला को डेट कर रही हैं। डालते हैं रुबीना-दिलाइक की लव स्टोरी पर एक नजर।गणपति पूजा में हुई थी पहली मुलाकात...

- रुबीना और अभिनव की पहली मुलाक़ात एक गणपति पूजा के दौरान हुई थी। दरअसल, दोनों के एक कॉमन फ्रेंड ने उन्हें अपने घर पर गणेश पूजा में बुलाया था।
- इस बारे में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनव ने कहा था, "ईमानदारी से कहूं तो उस दिन साड़ी में वह मुझे स्टनिंग लगी। आमतौर पर जब आप लड़कियों को वेस्टर्न आउटफिट में देखते हैं। लेकिन साड़ी में भी कोई स्टनिंग लग सकता है। मैंने उसे देखा और तो मुझे अच्छी लगी। वह बहुत खूबसूरत दिख रही थी।".
कैसे आगे बढ़ी बात
- इस बारे में रुबीना ने बताया था, "यह सब एक फोटोशूट से शुरू हुआ। अभिनव ने मेरी एक फोटो पर कमेंट किया और पूछा कि क्या मैं उसे अपने शूट अ मौक़ा दूंगी? मैं अचंभे में थी कि यह लड़का है कौन?"
- रुबीना के मुताबिक, बाद में उन्हें लगा कि यह वही लड़का है, जिसके लिए हर लड़की सपना देखती है। फाइनली, पहल खुद रुबीना ने की।
- बकौल रुबीना, "जैसा आप सोचते हैं, जैसा आप इमेजिन करते हैं, ये बिल्कुल वैसे ही हैं। मैं उन्हें खोना नहीं चाहती थी। हीरे की परख सिर्फ जोहरी को होती है। इसलिए मुझे ये हीरा नहीं खोना था। मैंने सोचा चलो इसे पकड़ ही लेते हैं। और हां, पहल मैंने की थी।"

जब अभिनव ने दिया रुबीना को सरप्राइज
- अभिनव और रुबीना ने डेटिंग की शुरुआत 2015 में की थी। अभिनव अक्सर रुबीना को सरप्राइज करते रहते हैं। मसलन, एक बर्थडे पर अभिनव ने रुबीना के लिए स्पेशल अरेंजमेंट किया था, जिसकी फोटो खुद रुबीना ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेयर की थी। फोटो के साथ रुबीना ने लिखा था, "जब आपका ब्वॉयफ्रेंड आपको ऐसे ट्रीट करता है, जैसे आप प्रिंसेस हो। आई लव यू।"
- एक इंटरव्यू के दौरान रुबीना ने कहा था, "मैं उन्हें पैंडोरा बॉक्स बुलाती हूं। वे हर वक्त क्रिएटिव होते हैं और अपने क्रिएशन से आपको सरप्राइज करते रहते हैं।"

शादी के सवाल पर क्या कहते हैं दोनों
- अभिनव ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, "मैं दिल से एक ट्रेवलर हूं और मेरा मानना है कि जिंदगी की यात्रा में इसकी खुद की भी एक जर्नी है। और मुझे अपनी यह पर्टिकुलर जर्नी रुबीना के साथ पसंद है।"
- वहीं रुबीना कहती हैं, "शादी आखिरी मुकाम नहीं है। फिलहाल, हम अपनी इस यात्रा को एन्जॉय कर रहे हैं।"


कई सीरियल्स में किया है काम
- शिमला, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली रुबीना(29) ने 'छोटी बहू' (2008-10) और इसके सीक्वल (2011-12) में लीड रोल प्ले किया था।
- इसके अलावा, उन्हें 'सास बिना ससुराल' (2012), 'पुनर्विवाह' (2013), 'देवों के देव...महादेव'(2013-14) और 'जीनी और जूजू' (2013-14) जैसे सीरियल्स में भी देखा जा चुका है।

मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले चुके हैं अभिनव
- लुधियाना, पंजाब के रहने वाले अभिनव (34) 2004 में मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले चुके हैं और मिस्टर बेस्ट पोटेंशियल इन ग्लैडरेग्स चुने जा चुके हैं।
- टीवी पर उन्होंने 'जर्सी नंबर 10', 'गीत', 'छोटी बहू' और 'हिटलर दीदी' जैसे शोज में काम किया है।