स्कूल के दिनों में ही ड्रग लेते थे रणबीर, इन 9 स्टार्स को भी रही नशे की लत
14 जुलाई को रणबीर कपूर की फिल्म जग्गा जासूस रिलीज हो रही हैं। फिल्म में रणबीर कैटरीना के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। आज करोड़ों की फैन फॉलोविंग रखने वाले रणबीर को लेकर कम ही लोग जानते हैं कि एक समय वो ड्रग एडिक्ट रहे हैं। 2011 में रणबीर ने खुद अपने एक इंटरव्यू के इस बात का खुलासा किया था कि फिल्म 'रॉकस्टार' की शूटिंग के दौरान उन्होंने ड्रग्स लिया था। उनका कहना था कि एक सीन की शूटिंग में उन्हें घबराहट हो रही थी, इसलिए उन्होंने ड्रग्स लिया और फिर वो सीन शूट कर पाए।स्कूल के दिनों से ड्रग लेते थे रणबीर...
रणबीर ने अपने इसी इंटरव्यू में ये भी कबूला था कि स्कूल के दिनों से ही उन्होंने ड्रग्स लेना शुरू किया था और जल्द ही ये उनकी आदत बन गई थी। लेकिन अब रणबीर अपनी इस बुरी लत से छुटकारा पा चुके हैं। भले ही रणबीर ने ड्रग्स छोड़ दिया हो, लेकिन वे अब भी चैन-स्मोकर हैं। वैसे बॉलीवुड में रणबीर के अलावा भी ऐसे कई स्टार्स हैं जो नशे के आदि रहे हैं। इस पैकेज आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही 9 और सेलेब्स पर।
1. संजय दत्त
स्कूल के दिनों में ही संजय दत्त ड्रग्स लेने लगे थे। 1981 में उनकी मां नरगिस की डेथ के बाद संजय की ड्रग्स की लत और ज्यादा बढ़ गई थी। 1981 में ही संजय दत्त की पहली फिल्म 'रॉकी' रिलीज़ हुई जब उनकी उम्र 22 साल की थी। फिर विधाता (1982) सुपरहिट रही। एक तरफ उनके करियर की शुरुआत शानदार रही तो दूसरी तरफ ड्रग्स रखने के केस में 1982 में उन्हें 5 महीनों की जेल हुई थी। तब पिता सुनील दत्त ने उन्हें मुश्किल दौर से उबारा था। इससे छुटकारा पाने के लिए सुनील दत्त ने यूएस के रिहेब सेंटर में स्पेशल ट्रीटमेंट दिलवाया था। इसके लगभग तीन साल बाद 1985 में संजय ने फिल्म 'जान की बाजी' से बॉलीवुड में वापसी कर पाए थे।
2. दिव्या भारती
दीवाना (1992) में बेहतरीन एक्टिंग दिखाकर ऑडियंस की फेवरेट बनीं दिव्या भारती भी शराब की लत का शिकार थीं। इसी लत की वजह से महज 19 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया से अलविदा कह दिया था। दिव्या की मौत के वक्त उनकी ड्रेस डिजाइनर नीता लुल्ला मौजूद थीं। नीता के बयान के मुताबिक, 5 अप्रैल 1993 की रात को दिव्या ने उन्हें आउटफिट्स फाइनल करने के लिए अपने घर बुलाया था। जब नीता उनके घर पहुंचीं तो वे शराब के नशे में थी। आउटफिट्स के बारे में बात करते हुए भी वे लगातार शराब पी रही थीं। कुछ देर बाद वे खिड़की की ताक पर जाकर बैठ गई थीं। नीता ने उन्हें नीचे उतरने को कहा, लेकिन दिव्या नहीं मानीं। कुछ देर वे 5 मंजिला इमारत से नीचे गिर गईं, जो उनकी मौत का कारण बना।
3. राजेश खन्ना
लगातार 15 हिट फिल्में देने के बाद राजेश खन्ना भी अपने स्टारडम को संभाल नहीं पाए थे और शराब के आदी हो गए थे। उनके घर पर रोज पार्टी होती जिसमें राजेश अपने दोस्तों के साथ खूब शराब पीते। आराधना, अमर प्रेम, आनंद और कई सुपरहिट फिल्में देने वाले राजेश खन्ना अंत तक शराब नहीं छोड़ पाए, उनका लिवर डैमेज होने की वजह से उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा था। जुलाई 2012 को उनका निधन हो गया था।
4. मीना कुमारी
मीना बी-टाउन की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी ऑनस्क्रीन लाइफ से कहीं ज्यादा ऑफ स्क्रीन जिंदगी सुर्खियों में रही। कहा जाता है कि करियर में मुकाम पाने के बाद और कमाल अमरोही से तलाक के बाद मीना कुमारी को शराब की लत गई थी। बताया तो यह भी जाता है कि नशे में वे शूटिंग करती थी और बिना ड्रिंक किए एक शॉट भी नहीं दे पाती थीं।
5. फरदीन खान
5 मई, 2001 में सेंट्रल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कोकीन रखने के आरोप में फरदीन खान को 5 दिनों तक हिरासत में रखा था। हालांकि, जमानत के बाद वे रिहा कर दिए गए थे। फरदीन बॉलीवुड में खास पहचान नहीं बना पाए। इस विवाद के बाद तो उन्हें फिल्में मिलना ही बंद हो गई और करियर पर पूरी तरह से ब्रेक भी लग गया था।
6. धर्मेंद्र
25 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ (1960) से करियर की शुरुआत की थी। 2012 में फिल्म 'यमला पगला दीवाना-2' के प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने यह कबूला था कि शराब की लत ने उनका करियर खराब किया है। बकौल धर्मेंद्र, "इन दिनों में पीता नहीं हूं। मैंने शराब की वजह से बतौर एक्टर अपने करियर को बर्बाद किया है।" उन्होंने खुद माना था कि वो 15 साल की उम्र से लगातार शराब पी रहे हैं और इसकी उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी है।
7. राहुल महाजन
2006 में राहुल को कोकीन के ओवरडोज के कारण अस्पताल में भारती कराया गया था। उसी साल महज एक महीने पहले उनके पिता प्रमोद महाजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हॉस्पिटल से छुट्टी होने के बाद उन्हें दिल्ली पुलिस ने ड्रग रखने और लेने के आरोप में गिरफ्तार भी किया था।
8. विजय राज
कई फिल्मों में अपने कॉमेडी सीन्स से दर्शकों को हंसाने वाले विजय राज को 2005 में दुबई के अबु धाबी के एयरपोर्ट पर ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। साथ ही उनपर पुलिस ने ड्रग्स लेने के आरोप भी लगाए थे। वह 'रन', 'जंगल' और 'मानसून वेडिंग' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
9. डीजे अकील
म्यूजिशियन अकील जब 2007 में दुबई गए थे, तो उनके पास से 0.06 ग्राम प्रतिबंधित ड्रग्स (Ecstasy) बरामद किया गया था। वे दुबई एक रेडियो प्रोग्राम के लिए गए थे। हालांकि, पुलिस ने उनके ब्लड में इस ड्रग्स की मात्रा नहीं पाई थी। जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार भी गया था।


Post a Comment