Header Ads

11 सेलेब्स: कहीं एक्ट्रेस, कहीं नौकरानी ने लगाया सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप


बॉलीवुड में सेक्शुअल हैरेसमेंट के कई मामले सामने आ चुके हैं।

मलयालम फिल्मों के एक्टर दिलीप इन दिनों एक एक्ट्रेस के अपहरण और छेड़छाड़ के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। उनपर आरोप लग रहा है कि उन्होंने एक्ट्रेस के अश्लील वीडियो बनाने के लिए अपने ड्राइवर को 1.5 करोड़ रुपए दिए थे। वैसे, यह पहला मौका नहीं है, जब किसी सेलेब्रिटी पर इस तरह का आरोप लगा है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इस पैकेज में डालते हैं ऐसे ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर एक नजर, जिनपर रेप और सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे आरोप लगाए जा चुके हैं।

इरफान खान ने भी झेले दाग

बॉलीवुड के वर्सेटायल एक्टर इरफान खान पर उनकी ही को-स्टार ने सेक्शुअली हैरेस करने के आरोप लगाए थे। ममता पटेल नाम की इस अभिनेत्री ने अपने आरोपों में कहा कि 'पान सिंह तोमर' की आउटडोर शूटिंग के दौरान इरफान ने उन्हें बॉलीवुड में काम दिलवाने के एवज में उनका शारीरिक शोषण किया है

आदित्य पंचोली : मेड के रेप के आरोप में गंवाई थी गर्लफ्रेंड

आदित्य पंचोली और कॉन्ट्रोवर्सीज का चोली दामन का साथ रहा है। आदित्य पंचोली पर उनकी मेड का रेप करने का आरोप लगा। उस वक्त आदित्य और पूजा बेदी रिलेशनशिप में थे और आदित्य की इन्हीं हरकतों के चलते पूजा बेदी ने उनसे रिश्ता खत्म कर दिया था। बाद में पूजा बेदी ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि आदित्य रेप का आरोपी है और इसी के चलते मैंने उससे अपना रिश्ता खत्म कर दिया।

शो मैन पर भी लगे दाग

90 के दशक में सुभाष घई पर भी फिल्म एक्ट्रेस मनीषा कोइराला की मां ने सेक्शुअली हैरेस करने का आरोप लगाया। इन खबरों ने बॉलीवुड को हॉट टॉपिक बना दिया था। हालांकि, मनीषा ने कभी इस विषय पर कुछ नहीं कहा और इस स्कैंडल के बाद मनीषा और सुभाष घई ने दोबारा साथ में काम नहीं किया।

तब्बू की बहन ने लगाए थे जैकी श्रॉफ पर आरोप

जैकी श्रॉफ यूं तो इंडस्ट्री के उन स्टार्स में गिने जाते हैं, जो कॉन्ट्रोवर्सी से दूर ही रहते हैं, लेकिन 80 के दशक में तब्बू की बहन फराह ने जैकी पर सेक्शुअली हैरेस करने का आरोप लगाकर चौंका दिया था। जैकी को इस मामले में बड़ी फजीहत झेलनी पड़ी थी। फरहा ने एक आउटडोर शूटिंग के दौरान जैकी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था।

ममता कुलकर्णी : राजकुमार संतोषी पर लगाया था आरोप
ममता कुलकर्णी ने राजकुमार संतोषी पर अपनी पोजिशन का फायदा उठाकर उनका सेक्शुअली एडवांटेज लेने का आरोप लगाया। ममता के इन आरोपों ने फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया, दोनों में खलबली मचा दी थी और बॉलीवुड में कास्टिंग काउच की सच्चाई को उजागर किया था। ममता के इन आरोपों के बाद फिर कभी भी राजकुमार संतोषी ने उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट नहीं किया। संयोग से इस स्कैंडल के बाद ममता का करियर कुछ खास नहीं चल सका।

शक्ति कपूर के स्टिंग में हुआ कास्टिंग काउच का खुलासा

वर्ष 2005 में बॉलीवुड के रील लाइफ विलेन शक्ति कपूर असल जिंदगी में भी विलेन की तरह उभर कर सामने आए। दरअसल, एक स्टिंग ऑपरेशन में शक्ति कपूर को फिल्मों में रोल दिलवाने के एवज में सेक्शुअली एडवांटेज लेने की कोशिश करते हुए कैमरे में कैद कर लिया गया था। इस मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

अमन वर्मा : कास्टिंग काउच में फंसे थे

'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' के स्टिंग ऑपरेशन में टीवी और फिल्म अभिनेता अमन वर्मा भी एक लड़की को सेक्शुअली हैरेस करते हुए नजर आए। अमन वर्मा ने तब खुद पर लगे कास्टिंग काउच के आरोपों को नकार दिया और उन्हें कुछ बॉलीवुड एक्टर्स का सपोर्ट भी मिला। इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्टर सलमान खान भी उनके बचाव में सामने आए, लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा था कि अमन एक लड़की को शिड्यूस कर रहे हैं। इस स्कैंडल ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

प्लेबैक सिंगर अंकित तिवारी भी जा चुके जेल

'आशिकी-2' का मशहूर गीत 'सुन रहा है न तू' गाने से चर्चा में आए गायक अंकित तिवारी और उनके भाई को मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप उनकी लेडी फ्रेंड ने लगाया था। अंकित पर धोखाधड़ी, बलात्कार और धमकी देने का मामला भी दर्ज किया गया था। फिलहाल, मामला कोर्ट में है।

सेक्स स्कैंडल से परेशान रहे मधुर भंडारकर

फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर पर एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस प्रीति जैन ने रेप के आरोप लगाए थे। मधुर को इस सेक्स स्कैंडल के चलते खूब बदनामी झेलनी पड़ी। प्रीति जैन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि 1999 से 2004 तक मधुर उनका फिल्मों में रोल देने के एवज में शारीरिक शोषण करते रहे। बाद में इस केस में कई ट्विस्ट भी आए। आखिरकार कोर्ट ने मधुर को रेप केस के आरोपों से बरी कर दिया।

इंदर कुमार : रेप का आरोप लगने के बाद से पर्दे से गायब

इंदर कुमार पर अप्रैल 2014 में एक महिला ने रेप का आरोप लगाया। सलमान के खास दोस्तों में गिने जाने वाले इस एक्टर को गिरफ्तार भी किया गया। हालांकि, 2014 में ही जून में उन्हें जमानत भी मिल गई। इंदर 2009 तक फिल्मों में काफी एक्टिव थे। सलमान के साथ उन्होंने 'वॉन्टेड' में काम किया था।

शाइनी आहूजा: नौकरानी ने लगाया था रेप का आरोप

शाइनी आहूजा पर 2009 में उनकी नौकरानी ने रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद तो उनके करियर पर जैसे विराम लग गया। नौकरानी के मुताबिक, जब शाइनी की पत्नी शहर में नहीं थी, तब उन्होंने उसका रेप किया। हालांकि, शाइनी इस बात से लगातार इनकार करते रहे, लेकिन DNA टेस्ट से रेप की बात साबित हो गई। इसके बाद शाइनी करीब तीन महीने तक जेल में रहे। फिर उन्हें 50 हजार के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। मामले में मार्च 2011 में उन्हें सात साल की सजा भी सुनाई जा चुकी है, जिसके खिलाफ शाइनी ने हाईकोर्ट में अपील की है। मामला फिलहाल कोर्ट में है