नवाज ने पहली बार किया इंटीमेट सीन, कहा- नर्वस था लेकिन मजा आया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आगामी फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में नवाज पहली बार ऑनस्क्रीन इंटीमेट और लव मेकिंग सीन्स देते हुए नजर आ रहे हैं।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान नवाज ने कहा कि इन सीन्स को लेकर वो काफी नर्वस और डरा हुए थें। उनका कहना था की एेसे सीन्स करते वक्त मजा नहीं आता बल्कि कई तरह की फीलिंग्स से घिरे रहते हैं।
नवाजुद्दीन के मुताबिक ऐसे सीन पर फोकस करना काफी मुश्किल होता है लेकिन उन्हे ये सीन करनें में काफी मजा आया था क्योंकि एेसे समय में पूरा ध्यान सीन पर देना होता है।
इस फिल्म में नवाज एक शूटर के रोल में हैं जिसे देख गैंग्स ऑफ वासेपुर के फैजल की याद जरूर आ जाएगी। फिल्म की कहानी नवाज के दोस्तों, दुश्मनों प्यार और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म और अपने किरदार के बारे में नवाजुद्दीन ने बताया की उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद एेसा कोई किरदार नहीं किया था तो वो चाहते थे कि अब उसके थोड़ा आगे का कोई किरदार करने को मिले।
इस फिल्म की कहानी नवाजुद्दीन और दूसरे कॉन्ट्रैक्ट किलर के साथ तय हुई एक शर्त के इर्द गिर्द घूमती है जहां दोनों किलर्स को तीन लोगों को मारने का कॉन्ट्रैक्ट मिलता है।
ऐसे में नवाज को बाबूमोशाय बंदूकबाज का किरदार मिला जिसे उन्होंने थोड़ा सोचने के बाद इस किरदार को करने का मन बना लिया। वैसे भी नवाज को एेसे किरदार बहुत पसंद है।
नवाज ने बताया की उन्हें हमेशा से ग्रे शेड के किरदार निभाना अच्छा लगता है पर उन्हें पूरा विलेन और पूरा हीरो बनना पसंद नहीं। नवाज को लगता है की जैसे जैसे टाइम बीतेगा चीजें बदलेंगी।
नवाज के साथ फिल्म में दिव्या दत्ता और बंगाली एक्ट्रेस बिदिता बेग भी मुख्य रोल में हैं। कुषाण नंदी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी।
नवाज ने इस ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर किया है और साथ ही केप्शन दिया कि तुमने बुलाया और हम चले आए! लो देख लो बाबूमोशाय बंदूकबाज का ट्रेलर।


Post a Comment