Header Ads

इन दिनों इस एक्टर के बेटे के साथ घूम रही बिग बी की नातिन!'


बीते दिनों अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा जुहू के पीवीआर में मिस्ट्री ब्वॉय के साथ स्पॉट हुई थी। जैसे ही दोनों मूवी देखकर बाहर निकले तो फोटोग्राफर्स उनके फोटो क्लिक करने लगे। कार में बैठेने से पहले नव्या मुस्कराती नजर आईं। वहीं, जैसे ही दोनों कार में बैठे तो कैमरा से बचने ने लिए दोनों ने टी-शर्ट से मुंह छुपा लिया था। हालांकि अब ऐसा कहा जा रहा है कि यह मिस्ट्री ब्वॉय कोई और नहीं बल्कि जावेद जाफरी का बेटा मिजान है।

- एक पॉपुलर अखबार के सोर्सेज के मुताबिक, नव्या और मिजान दोनों एक ही फ्रेंड सर्कल के हैं। दोनों बीते कुछ वक्त से एक-दूसरे को जानते हैं और साथ में चिल करना पसंद करते हैं। दरअसल, नव्या मुंबई कुछ वक्त के लिए ही आती हैं और इसके बाद उन्हें वापस पढ़ाई के लिए यूएस जाना पड़ता है। बता दें कि जावेद जाफरी का बेटा मिजान भी बॉलीवुड में आने की इच्छा रखता है।

जावेद जाफरी की फैमिली...
जावेद की फैमिली लाइमलाइट से दूर ही रहती है, लेकिन पिछले दिनों उनकी बेटी अलाविया काफी चर्चा में थीं। दरअसल, वो बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की जबरदस्त फैन हैं और उनके साथ अलाविया ने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। जावेद के तीन बच्चे हैं। अलाविया के अलावा उनके दो बेटे मिजान और अब्बास जाफरी हैं। उनकी पत्नी का नाम हबीबा जाफरी है।
शाहरुख के बेटे की फ्रेंड हैं नव्या...
बिग बी नातिन नव्या नवेली नंदा ने लंदन के सेवनऑक्स स्कूल से पढ़ाई की है। फिलहाल वे न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है। लंदन के सेवनऑक्स स्कूल में शाहरुख के बेटे आर्यन भी पढ़े हैं। नव्या और आर्यन दोनों अच्छे दोस्त हैं। नव्या अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की बेटी हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इतना ही नहीं वे फ्रेंड्स के साथ पार्टी एन्जॉय करते भी अक्सर स्पॉट हुईं हैं। नव्या की शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ भी अच्छी ट्यूनिंग है। कई बार फ्रेंड्स के साथ पार्टी करते दोनों की फोटोज भी सामने आई हैं। वहीं, 19 साल की नव्या मां श्वेता बच्चन नंदा के साथ पार्टी और डिफरेंट फैशन इवेंट में भी नजर आती हैं।
पियानो बजाने की शौकीन हैं नव्या
नव्या के पिता निखिल नंदा एस्कॉर्ट ग्रुप में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। नव्या को पियानो बजाना पसंद है। कुछ साल पहले एक फोटो सामने आई थीं, जिसमें नव्या अपने नानाजी यानी अमिताभ बच्चन को पियानो बजाकर दिखा रही थी। नव्या के हुनर से बिग बी प्रभावित हुए थे।