Header Ads

कैट को सलमान ने लगाया गले, इस अंदाज में किया बर्थडे विश


 न्यूयॉर्क में 18वे आईफा अवॉर्ड का आगाज हो चुका है। 13 से 15 जुलाई तक चलने वाले इस अवॉर्ड की पहली नाइट की फोटोज सामने आईं हैं जिसमें बॉलीवुड सितारे काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं इवेंट में खास सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के साथ नजदीकियां बढ़ाते नजर आ रहे हैं। अवॉर्ड नाइट में जहां कैटरीना सलमान के कान में कुछ कहती नजर आईं। तो वहीं स्टेज पर और भी स्टार्स के साथ खड़े होने के बाद भी दोनों सबको भूलकर एक-दूसरे से बातें करते दिखे। कैटरीना को बर्थडे विश करते दिखे सलमान...

- अवॉर्ड नाइट में सलमान ने कैटरीना को ऐडवान्स में बर्थडे(16 जुलाई) विश किया।
- दरअसल स्टेज पर सलमान ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और खास उनके लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग भी गाया।
- इस दौरान सलमान कैटरीना को गले लगाकर किस करते हुए भी नजर आए। वहीं स्टेज पर खड़े सभी सेलेब्स इस मौके पर तालियां बजाते दिखे।
ये स्टार्स भी आए नजर
- कैटरीना-सलमान के अलावा आलिया भट्ट भी काफी स्टाइलिश लुक में दिखीं। आलिया इस दौरान व्हाइट एंड नेवी ब्लू कलर के गाउन में दिखीं।
- वहीं इवेंट में शाहिद कपूर, दिशा पाटनी, सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन, वरुण धवन, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, अनुपम खेर, जैकी भगनानी, अरमान मलिक, ड्वेन ब्रावो भी नजर आए।

सैफ और करन जौहर करेंगे होस्ट
- इस बार आईफा अवॉर्ड को सैफ अली खान और करन जौहर की जोड़ी होस्ट करेगी। - इवेंट में वरुण धवन के अलावा सलमान खान, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर, सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स परफॉर्म करेंगे।
- म्यूजिक इंडस्ट्री में एआर रहमान के 25 साल पूरे होने पर 14 जुलाई को 'आईफा रॉक्स' 2017 का आयोजन होगा, जिसे मनीष पॉल और रितेश देशमुख होस्ट करेंगे।