इसलिए 42 की उम्र में सिंगल हैं अक्षय, करना चाहते थे जयललिता को डेट
विनोद खन्ना और उनकी पहली पत्नी गीतांजलि के बेटे अक्षय खन्ना 42 साल के हो चुके हैं।
विनोद खन्ना और उनकी पहली पत्नी गीतांजलि के बेटे अक्षय खन्ना 42 साल के हो चुके हैं। लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की है। अब भी वे सिंगल क्यों हैं। कभी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जयललिता को डेट करने का सपना देखने वाले अक्षय अब तक शादी न करने का कारण एक इंटरव्यू में बता चुके हैं। दरअसल, अक्षय से पूछा गया था कि क्या उनकी लाइफ में कोई स्पेशल वुमन है, जिसे वे पार्टनर बनाना चाहें। जवाब में अक्षय ने यह कहा था...
- अक्षय ने जवाब में कहा था, "वाकई कोई नहीं। मैं किसी को याद नहीं करता। मुझे किसी की कंपनी पसंद है, लेकिन मेरे लिए एक कट ऑफ प्वॉइंट है। मेरा रिलेशनशिप खूबसूरत, प्यारा और केयरिंग हो सकता है। लेकिन आखिर में मुझे एकांत ही चाहिए। यह एक चीज है, जो मैं कभी नहीं छोड़ सकता और यही मेरा लाइफ जीने का तरीका है। इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि मैं कमिटमेंट से डरता हूं। लेकिन मैं उन लोगों को नहीं देख सकता तो खुद को स्पेस दिए बगैर जीते हैं। अगर मैं ऐसा करता हूं तो सफोकेट हो जाऊंगा।"
- अक्षय ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया था कि वे बहुत शर्मीले इंसान हैं। इसलिए जब उन्हें किसी का अटेंशन मिलता है तो वे अनकम्फ़र्टेबल महसूस करने लगते हैं। उन्होंने कहा था, "मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं सेल्फ कॉन्सियस हूं, लेकिन पब्लिसिटी, फेम और अटेंशन का मुझे शौक नहीं है। इससे मुझे ख़ुशी नहीं मिलती। एक बड़ा पॉप स्टार लाखों की भीड़ के सामने स्टेज पर खड़े होकर गा सकता है। लेकिन अपने पर्सनल स्पेस में वह बहुत ही रिजर्व इंसान हो सकता है।"
जयललिता को डेट करना चाहते थे अक्षय खन्ना
- सिमी गरेवाल के चैट शो में अक्षय ने खुलासा किया था कि वो अपने से 27 साल बड़ी जयललिता को हमेशा से डेट करना चाहते थे। अक्षय ने कहा, “उनके बारे में ऐसा बहुत कुछ है जो मुझे उनकी तरफ आकर्षित करता है, वो बहुत सेक्रेटिव हैं।”
तारा शर्मा क साथ जुड़ चुका अक्षय का नाम
- अक्षय खन्ना का नाम 'साया' (2003), 'पेज 3' (2005) और 'दूल्हा मिल गया' (2010) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं तारा शर्मा के साथ भी जुड़ा था। हालांकि, दोनों ने कभी खुलकर इस बात को कबूल नहीं किया और बाद में उनका ब्रेकअप हो गया।
जॉन के लिए रिया ने दिया था अक्षय को धोखा
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'लव यू हमेशा' (1999) के सेट पर अक्षय का अफेयर रिया सेन के साथ शुरू हुआ था। लेकिन बाद में रिया जॉन अब्राहम के क्लोज आईं और उन्होंने अक्षय से ब्रेकअप कर लिया। हालांकि, कहा यह भी जाता है कि जॉन से अलग होने के बाद रिया अक्षय के पास लौट आई थीं। लेकिन रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल सका।
ब्रिटिश मॉडल को डेट कर चुके हैं अक्षय
- ब्रिटिश मॉडल सेरा के साथ अक्षय का अफेयर रहा है। इंग्लैंड की ट्रिप के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। बाद में सेरा इंडिया शिफ्ट हुईं और अपना फैशन बिजनेस शुरू कर लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय ने सेरा को धोखा दिया था। सेरा के साथ होते हुए अक्षय की नजदीकियां एक जर्मन लड़की के साथ बढ़ने लगी थीं।


Post a Comment