Header Ads

20 जुलाई है Jio के फ्री ऑफर की लास्ट डेट, अब आगे क्या? पढ़ें ये खबर


रिलायंस जियो यूजर्स के लिए गुड और बेड न्यूज एक साथ आ रही हैं। बेड न्यूज ये है कि जिन यूजर्स की फ्री सर्विस अप्रैल महीने से चल रही थी, वो 20 जुलाई को खत्म हो जाएगी। वहीं, गुड न्यूज है कि सर्विस खत्म होने के बाद भी यूजर एक बार फिर 3 महीने तक फिर से फ्री सर्विस का फायदा ले सकेंगे। हालांकि, यूजर को इस बात का पता होना चाहिए कि उसकी जियो सिम पर कौन-सा प्लान एक्टिव है? साथ ही, वो फ्री ऑफर की लास्ट डेट कैसे चेक कर सकता है और आगे उसके लिए कौन-सा प्लान है? इन सभी बातों को हम सवाल-जवाब के जरिए आपको बता रहे हैं।