GYM नहीं जाते मिलिंद सोमण, 51 की उम्र में भी ऐसे रहते हैं FIT
एक्टर और सुपरमॉडल मिलिंद सोमण(51) उन सेलेब्स में से एक हैं, जो 50 का पड़ाव पार करने के बाद भी जबरदस्त फिट हैं। कम ही लोग जानते हैं कि मिलिंद 9 साल की उम्र में नेशनल स्विमिंग के चैंपियन बन चुके थे। 23 की उम्र तक वो लगातार स्विमिंग से जुड़े रहे और बाद में उन्होंने स्पोर्ट्स से दूरी बना ली। 38 की उम्र तक इससे दूरी बनाए रखने के बाद भी उनकी फिटनेस में कोई कमी नहीं आई। हाल ही में एक लीडिंग वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मिलिंद ने अपनी फिटनेस के सीक्रेट्स पर बात की। जिम नहीं जाते मिलिंद...
- मिलिंद ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वो अपनी जिंदगी में कभी जिम नहीं गए हैं।
- मिलिंद के मुताबिक, जिम सिर्फ वो लोग जाते हैं, जिन्हें बॉडी-बिल्डिंग का शौक है। फिटनेस के लिए कोई जिम नहीं जाता है।
मिलिंद बताते हैं कि वो रात 10:30 तक सो जाते हैं और सुबह 5 बजे तक अपना बिस्तर छोड़ देते हैं।
- यही नहीं फिट रहने का राज रनिंग है। उन्हें जब भी वक्त मिलता है वो दौड़ने निकल जाते हैं।
- साथ ही वो साइकिल, स्विमिंग और बिना इक्यूपमेंट वाली एक्सरसाइज करते हैं।
- इसके अलावा मिलिंद खाने को लेकर भी काफी सिलेक्टिव रहते हैं, वो मीठे में सिर्फ शहद लेते हैं, इसके अलावा वो पैक्ड फूड से हमेशा दूर रहते हैं।
मिलिंद ही नहीं, बल्कि उनकी मां ऊषा सोमण भी फिटनेस की काफी शौकीन रही हैं।
- बता दें, 78 साल की उनकी मां ऊषा भी उनके साथ दौड़ती हुई दिखाई देती हैं। कुछ टाइम पहले 80 सेकंड तक प्लैंक पॉजीशन में रहकर ऊषा सोमण ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
एक धक्के ने स्पोर्ट्समैन बना दिया...
मिलिंद ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, "मेरे घर के पास एक सार्वजनिक स्वीमिंगपूल हुआ करता था। जहां पूरे मोहल्ले के बच्चे नहाने के लिए जाते थे।"
- "मैं भी वहां देखने के लिए जाया करता था। तब मैं क्लास 9वीं का स्टूडेंट था।"
"एक बार मैं पूल के पास खड़ा होकर लोगों को पूल में नहाते देख रहा था तभी किसी ने मुझे पीछे से धक्का मार दिया मैं पूल में गिर गया। लेकिन तभी से मेरे अंदर से पानी का डर भी निकल गया और स्विमिंग करना सीख भी गया।"
"बस वहीं से स्पोर्ट्स पर्सन बनने का सफर मेरा शुरू हो गया। इसके बाद धीरे-धीरे मैंने पढ़ाई के साथ अपने आप स्पोर्ट्स पर्सन के तौर पर तैयार किया। अब मुझे अपना मॉडल, एक्टर और स्पोर्ट्स पर्सन तीनों रूप काफी पसंद है।"
मॉडल मधु सप्रे से रहा अफेयर...
- एक्स-मिस इंडिया रहीं मॉडल मधु सप्रे के साथ मिलिंद सोमण का अफेयर था। दोनों एक ऐड शूट को लेकर भी कॉन्ट्रोवर्सी में रहे थे।
- एक शूज कंपनी के प्रिंट ऐड में दोनों ने न्यूड पोज दिया था, जिसकी वजह से इस पर काफी विवाद हुआ था।
- दरअसल, इस ऐड मे दोनों न्यूड होकर शूज पहने थे और उनकी बॉडी पर एक पायथन (अजगर) लिपटा हुआ था।
- मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने इस मामले पर 1995 में मिलिंद और मधु के खिलाफ केस दर्ज किया था।
तीन साल में ही पत्नी को दे दिया तलाक...
- मिलिंद सोमण ने जुलाई, 2006 में फ्रेंच एक्ट्रेस Mylene Jampanoi से शादी की। Mylene से मिलिंद की पहली मुलाकात गोवा में फिल्म 'वैली ऑफ फ्लॉवर्स' के सेट पर हुई थी।
- हालांकि तीन साल तक साथ रहने के बाद मिलिंद ने 2009 में उन्हें तलाक दे दिया।
25 साल की लड़की को डेट कर रहे हैं मिलिंद
- मिलिंद सोमण इन दिनों खुद से आधी उम्र की लड़की को डेट कर रहे हैं।
- अंकिता कोंवर (25) नाम की यह लड़की असम की रहने वाली है।
- हाल ही में मिलिंद ने अंकिता के साथ कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। साथ ही मिलिंद भी इस अफेयर को पब्लिकली एक्सेप्ट कर चुके हैं।
- बता दें, मिलिंद की मां को भी अंकिता पसंद है। 50 साल की उम्र में अल्ट्रामैराथन जीतने के बाद मिलिंद को 'आयरनमैन' का खिताब दिया जा चुका है।
अलीशा चिनॉय के एल्बम से किया था डेब्यू...
- सुपरमॉडल मिलिंद सोमण ने 1995 में अलीशा चिनॉय के एल्बम 'मेड इन इंडिया' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने (1998-99) में सीरियल 'कैप्टन व्योम' में भी काम किया।
- मिलिंद 16 दिसंबर (2002), भेजा फ्राई (2007), भ्रम (2008), नक्षत्र (2010), डेविड (2013) और
बाजीराव मस्तानी (2015) जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
- मिलिंद आखिरी बार फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' (2015) में दिखे थे। इसमें उनहोंने अम्बाजी पंत का रोल प्ले किया था। मिलिंद फिलहाल फिटनेस प्रमोटर हैं।
- जल्द मिलिंद, सैफ अली खान के साथ फिल्म 'शेफ' ने नजर आएंगे।
ऐसे बने 'आयरनमैन'
- 19 जुलाई, 2016 को ज्यूरिख में मिलिंद ने आयरनमैन कॉन्टेस्ट में जीत हासिल की। वहां इन्होंने 3.8 किलोमीटर स्विमिंग, 180.2 किलोमीटर साइकिलिंग और 42.2 किलोमीटर रनिंग 15 घंटे 19 मिनट में पूरी की थी।
- मिलिंद के मुताबिक, उन्होंने 10 साल की उम्र से स्विमिंग की शुरुआत की। 15 साल से दौड़ रहे हैं और 2004 में पहली हाफ मैराथन पूरी की थी।
स्कॉटलैंड में जन्मे हैं मिलिंद...
- मिलिंद का जन्म स्कॉटलैंड में हुआ है। उनके दादा डॉक्टर थे। वहीं, उनके पिता न्यूक्लियर साइंटिस्ट और मां ऊषा बायो-केमिस्ट्री में प्रोफेसर रहीं। स्कॉटलैंड और फिर कुछ वक्त इंग्लैंड में रहने के बाद मिलिंद का परिवार इंडिया शिफ्ट हो गया।


Post a Comment