Header Ads

गीता फोगाट ने ली शपथ, दो ही बच्चे होंगे; बोलीं- बेटे की चाह में हम 4 बहनें हो गईं


विश्व जनसंख्या दिवस पर भारत फॉर पॉपुलेशन लॉ मुहिम के तहत दो बच्चों के जन्म पर कानून बनाने की मांग।

कॉमनवेल्थ खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट गीता फोगाट अब अखाड़े से बाहर आबादी कम करने को लेकर महिलाओं को जागरूक करेंगी। सोमवार को उन्होंने दो बच्चों को जन्म देने की शपथ ली। गीता बोलीं ‘मैं दो बच्चों को ही जन्म दूंगी, चाहे वे बेटी हों या फिर बेटे। मेरी मां बेटा चाहती थीं, उनकी इस ख्वाहिश में हम चार बहनें हो गईं। लेकिन मैं और मेरे पति पवन ऐसा नहीं करेंगे। मेरा परिवार भी इस पहल में मेरे साथ है। उन्होंने यह बात विश्व जनसंख्या दिवस से पहले दिल्ली में भारत फॉर पॉपुलेशन लॉ मुहिम के तहत हुए प्रोग्राम में कही। अबॉर्शन पर सख्ती से रोक लगे...

- गीता ने कहा, "दो बच्चों के जन्म पर कोई नेशनल पॉलिसी बने तो हमें बहुत खुशी होगी। सरकार को इस पर कानून बनाना चाहिए। लोगों के दिलों में बेटी के जन्म को लेकर जो गलतफहमी है, वह भी दूर होनी चाहिए। इसके लिए सबसे जरूरी है कि अबॉर्शन पर और सख्ती से रोक लगे।"
- उन्होंने कहा, "अगर किसी के दो बेटे होते हैं और इसके बाद भी वे चाहते हैं कि लड़की हो तो बेटी गोद ले सकते हैं।"
बढ़ती आबादी बड़ी चिंता की बात
- गीता ने कहा, "देश की बढ़ती आबादी बहुत चिंता की बात है, क्योंकि रिसोर्सेज लगातार घट रहे हैं। महिलाएं इसे रोकने के लिए आगे नहीं आईं तो यह परेशानी और बढ़ जाएगी। इसके लिए हमें उन्हें जागरूक करना होगा।"
योगेश्वर ने भी ली शपथ
- इस मौके पर रेसलर योगेश्वर दत्त ने भी दो बच्चों के जन्म की शपथ ली। वह बोले, "जनसंख्या कम करने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। इससे ही आने वाली युवा पीढ़ी मजबूत और खुशहाल हो सकती है।"
- योगेश्वर ने कहा, "देश की तरक्की के बारे में सोचने की जिम्मेदारी सिर्फ नेताओं और अधिकारियों की नहीं होती है, वह हम सभी की भी है। आम आदमी को भी दो बच्चों की नीति अपनाना चाहिए।"
- उन्होंने कहा, "अब तो यह कहने की भी जरूरत नहीं है कि लड़कियां किसी से कमजोर हैं या पीछे हैं। इसलिए बेटा हो या बेटी सभी को बराबर प्रेम और सही गाइडेंस मिलना चाहिए।"
क्यों हुआ यह प्रोग्राम?
- मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस है। इससे एक दिन पहले दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में ‘भारत फॉर पॉपुलेशन लॉ’ मुहिम के तहत एक सम्मेलन हुआ।
- टैक्स पेयर एसोसिएशन ऑफ भारत (टीएएक्सएबी) के इस कार्यक्रम में गीता फोगाट, योगेश्वर, एमएस स्वामीनाथन आदि ने शिरकत की। इस मौके पर थीम सांग ‘मैं भारत बोल रहा हूं’ भी लांच किया गया। "
भारत की आबादी विश्व की 18%
- यूनाइटेड नेशंस के मुताबिक, भारत की आबादी 2024 तक चीन से ज्यादा हो जाएगी। यही नहीं, 2030 तक भारत की आबादी 1.5 अरब होने का अनुमान है। फिलहाल चीन की आबादी 1.41 अरब और भारत की 1.34 अरब।
- दुनिया की कुल आबादी में चीन की 19% और भारत की 18% की हिस्सेदारी है। भारत की आबादी में 2050 के बाद कमी की मुमकिन है।