महिला ने फिल्मी स्टाइल में ठेकेदार को पीटा, मारे चप्पल और दी गालियां
मंदसौर जिला अस्पताल में एक महिला ने एक ठेकेदार की फिल्मी स्टाइल में पिटाई कर दी। महिला ने उसे पहले टेबल से नीचे गिराया फिर ताल ठोंकते हुए उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान महिला के कई रूप दिखाई दिए। दरअसल महिला, गाड़ी अटैच करने के पांच माह बाद भी भुगतान नहीं होने से नाराज थी। इसी को लेकर उसने ठेकेदार की अस्पताल परिसर में ही पिटाई कर दी।
जानकारी के अनुसार रितुराज कॉलोनी निवासी निर्मला देवड़ा ने भानपुरा निवासी जितेंद्र दाधीच के माध्यम से जिला अस्पताल में गाड़ी किराए पर लगाई थी, जिसका पांच माह बाद भी भुगतान नहीं हुआ।
- महिला के अनुसार ठेकेदार ने उसे भुगतान के एवज में एक चेक भी दिया था जो बाउंस हो गया। इस पर उसने ठेकेदार से संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद महिला ने चेक बाउंस होने की शिकायत नई आबादी थाने में की।
- महिला ने ठेकेदार जितेंद्र से भी संपर्क किया, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। इस पर जितेंद्र महिला को अस्पताल परिसर में बैठा दिख गया। इस पर महिला अपने पति के साथ वहां पहुंच गई।
- यहां पहुंचते ही महिला जितेंद्र पर टूट पड़ी। पहले तो उसने उसे टेबल से नीचे गिराया और फिर फिर फिल्मी स्टाइल में ताल ठोंका। यह देख जितेंद्र के साथ बैठा अन्य व्यक्ति वहां से भाग निकला।
- इसके बाद महिला ने जितेंद्र को अलग-अलग अंदाज में पीटा। कभी वह उसे लात मारती तो कभी बाल उखड़ती। इसके बाद महिला का पति भी उस पर टूट पड़ा और उसने भी दो चार हाथ लगा दिए। हालांकि ठेकेदार ने शिकायत अब तक थाने में नहीं की है।
- नई आबादी थाना प्रभारी समरथ सिनम ने बताया महिला ने शिकायत की थी, उसकी जांच की जा रही है। मारपीट के वीडियो से ही जानकारी मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment