इस एक्ट्रेस की ऐसे गुजरी जेल में रात, पिता-भाई से लेकर भाभी तक हैं स्टार
अलका को 50 लाख का चेक बाउंस होने के मामले में पंजाब के संगरूर की कोर्ट ने दो साल कैद की सजा सुनाई है।
फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में करीना कपूर की मां की भूमिका निभाने वाली अदाकारा अलका कौशल को 2 साल की जेल की सजा सुनाई है। अलका और उनकी मां सुशीला बडोला को 50 लाख का चेक बाउंस होने के मामले में पंजाब के संगरूर की कोर्ट ने दो-दो साल कैद की सजा सुनाई। दोनों को जेल भेज दिया गया है। अलका कौशल टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं। अलका की फैमिली में पिता, भाई से लेकर भाभी तक मशहूर स्टार हैं। आइए, जानते हैं इनकी लाइफ से जुड़ी कुछ बातें...
ऐसे गुजरी जेल में रात...
- जानकारी के मुताबिक, जिला जेल संगरूर में दोनों ने सारी रात जाग कर गुजारी। ओढ़ने के लिए हल्की चादर मिली। वहीं, खाने में जेल की दाल और रोटी दी गई थी। दूसरे दिन दोनों ने महिला कैदियों के साथ लाइन में खड़े होकर चाय ली। इसके बाद उनसे जैल में साफ-सफाई का काम कराया गया।
बजरंगी भाईजान ही नहीं, कई टीवी शो में आ चुकी हैं नजर...
- अलका कौशल टीवी शो कुमकुम और कुबूल है के लिए जानी जाती है।
- इसके अलावा अलका नया दौर, अकबर द ग्रेट और इंडिया मोस्ट वाटेड जैसे कई शो में नजर आ चुकी हैं।
- अलका ने तीन फिल्में की है। धर्मसंकट, बजरंगी भाईजान और क्वीन।
- अलका कई टीवी शो में नेगेटिव भूमिका में नजर आई हैं।
पिता थिएटर आर्टिस्ट
- अलका की परवरिश इलाहाबाद और लखनऊ में हुई है। उनके पिता विश्व मोहन बडोला फेमस थिएटर आर्टिस्ट हैं और अलका इन्हीं के साथ थिएटर किया करती थीं। उन्होंने थिएटर के साथ फिल्मों में काम किया। वे जोधा-अकबर, स्वदेश और लगे रहो मुन्ना भाई मूवी में नजर आ चुके हैं।
भाई- वरुण बडोला
- अलका का एक भाई वरुण और बहन कालिंदी हैं। बहन रेडियो जॉकी है। वहीं, भाई वरुण भी मशहूर टीवी एक्टर हैं।
-वरुण कई शो में नजर आ चुके हैं। इनमें खास हैं- देश में निकला होगा चांद, ये है मुंबई मेरी जान, कोशिश एक आशा, कुटुंब, बनेगी अपनी बात और चलती का नाम अंताक्षरी।
-वरुण कई बॉलीवुढ फिल्मों में भी दिखाई दिए हैं। इनमें खास है। जय हो, अजहर और मैं, मेरी पत्नी और वो।
- वरुण ने टीवी एक्ट्रेस राजेश्वरी सचदेव 2004 में शादी की और इनका एक बेटा भी है।
भाभी- राजेश्वरी सचदेव
- अलका की भाभी राजेश्वरी सचदेव भी मशहूर एक्ट्रेस हैं। एक्टर पति वरुण से इनकी मुलाकात अंताक्षरी शो के सेट पर हुई थी।
- राजेश्वरी को 1196 में आई श्याम बेनेगल की फिल्म सरदारी बेगम के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड भी मिला था।
-राजेश्वरी ने 2002 में अन्नु मलिक के साथ अंताक्षरी होस्ट किया था।
- राजेश्वरी ने 2005 में वरुण के नच वलिए डांस शो में हिस्सा भी लिया था।
टीवी सीरियल लिए थे 50 लाख उधार
एडवोकेट सुखबीर सिंह ने बताया कि किसान अवतार सिंह निवासी गांव लागड़िया की अलका के साथ जान-पहचान थी। टीवी सीरियल बनाने के लिए अलका ने अवतार से 50 लाख उधार लिए थे। अवतार ने जब अलका से पैसे वापस मांगें तो अलका और उसकी मां ने अवतार को 25-25 लाख के दो चेक दे दिए। अवतार ने चेक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए, जिसके बाद उसने मालेरकोटला कोर्ट में केस कर दिया।

Post a Comment